फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kangana Ranaut did not appear before Mumbai Police for making controversial remarks on kisan andolan read all important news

किसानों पर पोस्ट: पुलिस के सामने पेश नहीं हुईं कंगना, पढ़िए ये चार महत्वपूर्ण खबरें

Thu, 23 Dec 2021 06:26 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 23 Dec 2021 06:26 AM IST
सार

एक सिख संगठन की शिकायत पर पिछले महीने खार पुलिस स्टेशन में कंगना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 

विज्ञापन
Kangana Ranaut did not appear before Mumbai Police for making controversial remarks on kisan andolan read all important news
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

विस्तार

किसान आंदोलन को अलगाववादी समूह से जोड़ने के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत बुधवार को मुंबई पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुईं। रणौत को उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के संबंध में पेश होना था। एक सिख संगठन की शिकायत पर पिछले महीने खार पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 

विज्ञापन


तेलंगाना हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव पर लगाया 10 हजार का जुर्माना, 
तेलंगाना हाईकोर्ट ने बुधवार को राज्य के मुख्य सचिव पर रिट याचिकाओं के जवाब में हलफनामा दाखिल नहीं करने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। चीफ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा ने मुख्य सचिव को यह राशि कोरोना के लिए पीएम राहत कोष में जमा कराने का निर्देश दिया है। हाईकोर्ट ने भूमि आवंटन के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर राजस्व विभाग से जवाब मांगा था। एजेंसी
विज्ञापन


ब्राह्मण विरोधी बयान दे फंसे मांझी, मामला कोर्ट तक पहुंचा
ब्राह्मणों के लेकर टिप्पणी बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी को भारी पड़ गई। हालांकि उन्होंने भूल सुधारने की कई कोशिशें कीं, लेकिन मामला और उलझता चला गया। पश्चिम चंपारण, सिवान, कटिहार और समस्तीपुर के कई सवर्ण नेताओं ने उनके खिलाफ कोर्ट में मामला दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल भाजपा नेता हत्याकांड, एसडीपीआई के 5 कार्यकर्ता गिरफ्तार
केरल के अलप्पुझा में भाजपा ओबीसी मोर्चा के राज्य सचिव रंजीत श्रीनिवासन की हत्या के मामले में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। अज्ञात लोगों ने 19 दिसंबर को श्रीनिवासन की उनके घर पर हत्या कर दी थी। एक अलग घटना में 18 दिसंबर को एसडीपीआई के राज्य सचिव केएस शान पर भी हमला कर उनकी हत्या कर दी गई थी।


केरल पुलिस ने सोमवार को बताया था कि शान की हत्या के सिलसिले में दो लोगों प्रसाद और रतीश को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पुलिस ने दावा किया था कि भाजपा नेता रंजीत श्रीनिवास की हत्या के मामले में उसे अहम सुराग मिले हैं। इन दोनों मामलों की जांच एडीजी विजय सखारे कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed