फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kangana Ranaut And Her Sister Rangoli Chandel Asked To Appear Before Mumbai Police On Nov 10

कंगना रणौत को मुंबई पुलिस का नोटिस, बहन रंगोली के साथ 10 नवंबर को पेश होने के लिए कहा

Tue, 03 Nov 2020 02:41 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 03 Nov 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut And Her Sister Rangoli Chandel Asked To Appear Before Mumbai Police On Nov 10
KANGANA - फोटो : instagram

मुंबई पुलिस ने मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत को दूसरा नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में कंगना को अपनी बहन रंगोली चंदेल के साथ 10 नवंबर को पेश होने के लिए कहा गया है। एक अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान देने के मामले में पूछताछ के लिए यह नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले बांद्रा पुलिस ने 21 अक्तूबर को नोटिस जारी कर अभिनेत्री कंगना और उनकी बहन रंगोली को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था। हालांकि रणौत के वकील ने इस नोटिस के जवाब में पुलिस से कहा था कि कंगना फिलहाल हिमाचल प्रदेश में हैं और वह अपने चचेरे भाई की शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस वजह से पेश होने में असमर्थ हैं। 
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि अब बांद्रा पुलिस ने मामले में बयान दर्ज करने के लिए 10 नवंबर को थाने में मौजूद रहने के लिए दोनों को दूसरा नोटिस भेजा है। बता दें कि बांद्रा मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने पिछले महीने पुलिस को आदेश दिया था कि वह बॉलीवुड के कास्टिंग डायरेक्टर और फिटनेस ट्रेनर मुनव्वर अली सैय्यद की ओर से कंगना रणौत और उनकी बहन के ट्वीट्स और अन्य बयानों का हवाला देते हुए दायर की गई शिकायत की जांच करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांद्रा पुलिस ने बाद में कंगना रणौत और उनकी बहन के खिलाफ आईपीसी की धारा 153-ए (धर्म, जाति, आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य को बढ़ावा देना), 295-ए (जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली हरकत), 34 (सामान्य आशय) और 124-ए के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। साथ ही इस मामले में बयान दर्ज कराने के लिए पेश होने के लिए भी कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed