{"_id":"5a65bd7e4f1c1b6b268b5e07","slug":"kamala-mills-fire-mumbai-police-files-a-reply-in-the-bail-applications-filed-by-yug-pathak","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमला मिल्स केसः आरोपियों की जमानत याचिका पर मुंबई पुलिस ने किया जवाब दाखिल ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कमला मिल्स केसः आरोपियों की जमानत याचिका पर मुंबई पुलिस ने किया जवाब दाखिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Mon, 22 Jan 2018 04:21 PM IST
विज्ञापन
Kamala Mills fire, mumbai
कमला मिल्स आग हादसा मामले में मोजो बिस्त्रो रेस्तरां के मालिक युग पाठक, जिगर सांघवी, कृपेश सांघवी और अभिजीत मानकर की जमानत याचिका पर मुंबई पुलिस ने जवाब दाखिल किया है। इसके साथ ही मोजो बिस्त्रो के सह मालिक युग टुली की न्यायिक हिरासत बढ़ाकर 31 जनवरी तक कर दिया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस मामले में अवैध रूप से चल रहे पब में आग लगने से 14 लोगों की मौत हुई थी जिसके बाद पब मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया था। इस हादसे को लेकर आई रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि आग अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार के कारण लगी थी। यह खुलासा फायर बिग्रेड की एक रिपोर्ट ने किया है।
विज्ञापन
#KamalaMillsFire case: Mumbai Police files a reply in the bail applications filed by Yug Pathak, Jigar Sanghvi, Kripesh Sanghvi and Abhijit Mankar.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 22, 2018
Mumbai: Mojo's Bistro owner Yug Tuli sent to judicial custody till 31st January. His lawyer filed a bail plea which will be beard with pleas of other four accused in #KamalaMillsFire case
— ANI (@ANI) January 22, 2018