{"_id":"5fa6c84a8ebc3e9b7638b8d7","slug":"kamala-harris-confident-of-victory-in-us-election-in-2020-diwali-celebration-in-her-village-thulasendrapuram-in-tamil-nadu","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी चुनाव में कमला हैरिस को जीत का पूरा भरोसा, तमिलनाडु के गांव में दिवाली जैसा जश्न","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमेरिकी चुनाव में कमला हैरिस को जीत का पूरा भरोसा, तमिलनाडु के गांव में दिवाली जैसा जश्न
Sat, 07 Nov 2020 09:46 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 07 Nov 2020 09:46 PM IST
विज्ञापन
कमला हैरिस
- फोटो : पीटीआई
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक नेता जो बाइडन और कमला हैरिस जीत की ओर तेजी से बढ़ रही है। कमला हैरिस की जीत का इंतजार अमेरिकी लोगों के साथ तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से 320 किलोमीटर दूर थुलासेंद्रपुरम् गांव के लोगों को भी है। दरअसल कमला हैरिस की मां का ताल्लुक थुलासेंद्रपुरम् से था, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव परिणाम को लेकर दिवाली से पहले ही जश्न का माहौल है।
विज्ञापन
लोग सड़कों किनारे नारे लिखकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं तो वहीं स्थानीय मंदिर में पूजा-अर्चना का दौर भी जारी है। स्थानीय ग्रामीणों ने रंगोली बनाकर कमला हैरिस को जीत की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कमला हैरिस की जीत के पहले ही पटाखे जलाना शुरू कर दिया है। बस अब इन्हें औपचारिक जीत का इंतजार है। ग्रामीणों ने कहा कि हैरिस हमारे गांव की बेटी है और हमें उसकी जीत पर गर्व होगा।
विज्ञापन
बता दें कि हैरिस के नाना पी.वी. गोपालन पूर्व राजनयिक तथा थुलासेंद्रपुरम् गांव के निवासी थे। उनकी नानी राजम नजदीक के पेंगानाडु गांव से हैं। हालांकि कमला के पूर्वजों ने कई दशक पहले गांव छोड़ दिया था, लेकिन परिवार के सदस्यों ने मंदिर के साथ अपने संबंध थुलासेंद्रपुरम् में बरकरार रखे हैं
गोपालन और उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए हमेशा से दान किया है। अब गांव वाले हैरिस के जीत का इंतजार कर रहे हैं।