फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kamal Nath gave BJP advice to change its name to Balataar Janata party

कांग्रेस सांसद कमलनाथ ने कहा- बीजेपी का नाम 'बलात्कार जनता पार्टी' होना चाहिए

Mon, 16 Apr 2018 02:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 16 Apr 2018 02:37 PM IST
विज्ञापन
Kamal Nath gave BJP advice to change its name to Balataar Janata party
कमल नाथ

विज्ञापन

पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी को नाम बदलने की सलाह दी है। यह सलाह उन्होंने बलात्कार के मामलों में भाजपा नेताओं का नाम सामने आने की वजह से दी है। उनका कहना है कि भाजपा को अपना नाम बदलकर बलात्कार जनता पार्टी रख लेना चाहिए। पूर्व मंत्री ने कहा कि मैंने कहीं पढ़ा था कि 20 ऐसे नेता हैं भारतीय जनता पार्टी के जो बलात्कार से जुड़े केस में आरोपी हैं। अब इनका नाम भारतीय जनता पार्टी होना चाहिए या बलात्कार जनता पार्टी यह जनता को सोचना है।

कमलनाथ इतने पर ही नहीं रूके उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के कामों पर भी निशाना साधा। कमलनाथ ने ट्वीट कर कविता के जरिए बीजेपी पर आड़े हाथों लिया। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि बीजेपी के नारों को देश की जनता अब यूं कहती है... मेक इन इंडिया-रेप इन इंडिया बेटी पढ़ाओ,बेटी बचाओ- बेटी छिपाओ,बलात्कारियों से बचाओ... देश बदल रहा है-बेटियों के साथ रोज रेप हो रहा है... स्टार्ट अप इंडिया-रोज ब्रेक हो रही बहन-बेटियां अबकी बार-नारी की इज्जत रोज हो रही तार-तार।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं रविवार को कठुआ मामले में चौतरफा सियासी हमला झेल रही भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि भाजपा ने सख्त कदम उठाते हुए आरोपियों के समर्थन के सवाल पर अपने दो मंत्रियों का इस्तीफा लिया है। मगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल राज्य इकाई के अध्यक्ष पर क्यों मेहरबान हैं, जिसने आरोपियों के पक्ष में बयान दिए थे। जावड़ेकर ने इस मामले की फास्ट ट्रैक अदालत में सुनवाई और त्वरित फैसले की भी मांग की। 


बता दें कि उन्नाव व कठुआ में रेप कांड के विरोध में आधी रात को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकाला था। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रात को दस बजे ट्वीट करके कैंडल मार्च की घोषणा की और लोगों से शामिल होने की अपील की। उन्होंने लिखा था कि लाखों भारतीयों की तरह मेरा हृदय भी दुखी है। महिलाओं के साथ जो हो रहा है भारत उसके साथ आगे नहीं बढ़ सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed