{"_id":"5cebb5cdbdec22076c4eddfb","slug":"kamal-haasan-has-been-invited-for-swearing-in-ceremony-of-pm-narendra-modi-on-may-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कमल हासन को भी न्यौता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कमल हासन को भी न्यौता
Mon, 27 May 2019 04:01 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 27 May 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
कमल हासन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार पीएम पद की शपथ लेने वाले हैं। 30 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मक्कल नीधि मय्यम के अध्यक्ष और अभिनेता कमल हासन को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
Makkal Needhi Maiam President and Veteran Actor Kamal Haasan has been invited for the swearing in ceremony of PM Narendra Modi on May 30 (file pic) pic.twitter.com/54JYdF1HGZ
— ANI (@ANI) May 27, 2019विज्ञापन
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की। भाजपा ने 542 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव में से 303 सीटों पर और भाजपानीत एनडीए ने 352 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं कांग्रेस को 52 और कांग्रेसनीत यूपीए को 92 सीटों पर ही जीत मिली।
विज्ञापन
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 में अपने बयानों को लेकर कमल हासन काफी चर्चा में रहे। तमिलनाडु में चुनावी प्रचार के दौरान कमल ने कहा था कि भारत का पहला आतंकवादी हिंदू ही था। और वो था नाथूराम गोडसे, जिसने महात्मा गांधी की हत्या की थी।
कमल के इस बयान की तमाम हिंदू संगठनों और भारतीय जनता पार्टी ने आलोचना की थी। आलोचना होने पर भी कमल अपने बयान पर अड़े रहे। उन्होंने कहा था कि सच विजयी रहता है और मैंने ऐतिहासिक सच कहा है। हासन ने आरोप लगाया था कि उनके भाषण को चुनिंदा ढंग से संपादित किया गया।