फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kamal Haasan disappointed after rajinikanth announcement on political journey

रजनीकांत के राजनीति में नहीं आने पर निराश हुए कमल हासन, कह दी बड़ी बात

Tue, 29 Dec 2020 04:16 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 29 Dec 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
Kamal Haasan disappointed after rajinikanth announcement on political journey
कमल हासन - फोटो : ANI

अभिनेता रजनीकांत ने मंगलवार को एलान करते हुए कहा कि वह राजनीति में अब प्रवेश नहीं करेंगे। दिग्गज अभिनेता के इस एलान के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गईं हैं। इसी क्रम में मक्कल नीधि मय्यम पार्टी के संस्थापक और अभिनेता कमल हासन ने रजनीकांत के राजनीति में प्रवेश नहीं लेने पर निराशा जताई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं अपने चुनाव अभियान के बाद फिर से रजनीकांत से मिलूंगा। उनके प्रशंसकों की तरह, मुझे भी निराशा हुई है, लेकिन उनका स्वास्थ्य मेरे लिए महत्वपूर्ण है। बता दें कि कमल हासन रजनीकांत के साथ गठबंधन करना चाहते थे लेकिन इस एलान के बाद उनके राजनीतिक मिशन को थोड़ा धक्का जरूर लगा है।
विज्ञापन


वहीं रजनीकांत ने अपने इस फैसले पर कहा कि भले ही वह राजनीति में प्रवेश नहीं कर रहे हैं, लेकिन वह लोगों के लिए काम करना जारी रखेंगे। माना जा रहा था कि वह 31 दिसंबर को अपनी पार्टी का एलान कर सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रजनीकांत ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा कि आगामी फिल्म 'अन्नाथे' की शूटिंग के दौरान जो कुछ भी हुआ और इसके बाद बीते दिनों उनकी तबीयत में जो गिरावट हुई है, वो इसे भगवान के एक संदेश के रूप में देखते हैं।

गौरतलब है कि पिछले शुक्रवार को रजनीकांत को ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव के बाद हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, डॉक्टरों ने इलाज के दौरान दक्षिण के सुपरस्टार के स्वास्थ्य में कुछ भी चिंताजनक नहीं पाया और इसके बाद रविवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई।  


सोमवार को किसान आंदोलन पर भी हासन ने दिया था बयान
दिल्ली के बाहर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का समर्थन करते हुए मक्कल नीधि मय्यम (एमएनएम) के संस्थापक कमल हसन ने सोमवार को कहा कि जो देश कृषि का सम्मान नहीं करता उसका पतन हो जाता है। उन्होंने कहा कि किसान “अन्नदाता” हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed