फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kallakurichi hooch tragedy: TN BJP delegation meets Guv, seeks CBI probe, AIADMK holds protest

तमिलनाडु शराब कांड: राज्यपाल से मिलकर भाजपा ने की सीबीआई जांच की मांग, अन्नाद्रमुक ने स्टालिन सरकार को घेरा

Mon, 24 Jun 2024 02:27 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 24 Jun 2024 02:27 PM IST
सार

Kallakurichi Hooch Tragedy: तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में हुए शराब कांड को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन जारी है। आज भाजपा ने राज्यपाल आर. एन. रवि से मुलाकात की और मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। जबकि अन्नाद्रमुक ने कल्लाकुरिची में सत्ताधारी दल डीएमके के खिलाफ प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
Kallakurichi hooch tragedy: TN BJP delegation meets Guv, seeks CBI probe, AIADMK holds protest
शराब कांड- भाजपा ने की सीबीआई जांच की मांग - फोटो : ANI

विस्तार

कल्लाकुरिची शराब कांड में अब तक 57 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 156 से ज्यादा लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं पूरे मामले को लेकर सत्ताधारी दल डीएमके के खिलाफ विपक्षी दलों को प्रदर्शन लगातार जारी है। इस कड़ी में तमिलनाडु भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने आज राज्यपाल आर. एन. रवि से मुलाकात की। तमिलनाडु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई की अध्यक्षता में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


अन्नामलाई का दावा शराब कांड में 60 लोगों की मौत
वहीं इस मामले पर सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में अन्नामलाई ने दावा किया कि इस त्रासदी में 60 लोगों की मौत हो चुकी है। हमने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को उनके कैबिनेट से इस त्रासदी के जिम्मेदार निषेध और उत्पाद शुल्क मंत्री एस. मुथुसामी को निकालने का निर्देश दें। उन्होंने सत्ताधारी द्रमुक पर पिछले तीन सालों में गांजा और अवैध अरक की बढ़ती उपलब्धता के मुद्दे को लेकर चिंतित नहीं होने का आरोप लगाया जिससे संदेह पैदा हुआ है।
विज्ञापन


कल्लाकुरिची शराब कांड मामले में राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंचे भाजपा प्रतिनिधिमंडल में राज्य भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई, तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल और भाजपा नेता तमिलिसाई सुंदराजन शामिल रहीं।


कल्लाकुरिची में अन्नाद्रमुक ने किया प्रर्दशन
इस शराब कांड को लेकर अन्नाद्रमुक ने कल्लाकुरिची जिले में सत्ताधारी दल डीएमके के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता तमिलनाडु विपक्षी दल के नेता और एआईएडीएमके के महासचिव एडप्पादी पलानीस्वामी ने किया। कल्लाकुरिची जिले के सलेम मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन के दौरान पलानीस्वामी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से जो दवा मांगी थी, वह स्वास्थ्य मंत्री की तरफ बताई गई दवा से अलग है।


पलानीस्वामी ने सीएम स्टालिन से मांगा इस्तीफा
अन्नाद्रमुक महासचिव ई. पलानीस्वामी ने कहा, कि इस मामले में अब तक 861 मामले दर्ज किए गए हैं, अवैध शराब बेचने के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 4657 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है। अगर यह घटना नहीं हुई होती, तो बड़ी संख्या में पीड़ित इसे पीकर मर जाते। वहीं इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने सीएम स्टालिन से इस्तीफे की मांग की और कहा की इस शराब कांड के पीछे डीएमके के लोगों का हाथ है। उन्होंने कहा कि कल मैं और हमारे सभी विधायक राज्यपाल आर. एन. रवि से मुलाकात कर मामले में एक याचिका सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed