{"_id":"633ffb6bae58f811996fb06a","slug":"kaleshwaram-lift-irrigation-project-scam-is-bigger-ys-sharmila","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: वाईएसआर तेलंगाना पार्टी का आरोप, कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना में हुआ अब तक का सबसे बड़ा घोटाला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: वाईएसआर तेलंगाना पार्टी का आरोप, कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना में हुआ अब तक का सबसे बड़ा घोटाला
Fri, 07 Oct 2022 03:41 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 07 Oct 2022 03:41 PM IST
सार
तेलंगाना में कालेश्वर के भूपालपल्ली में स्थित कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना भारत में गोदावरी नदी पर एक बहुउद्देश्यीय सिंचाई परियोजना है।
विज्ञापन
YS Sharmila
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाईएसआर तेलंगाना पार्टी प्रमुख और आंध्र सीएम जगन मोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला ने तेलंगाना में एक बड़े घोटाले का आरोप लगाया है। शर्मिला ने कहा कि मैं यहां भारत के सबसे बड़े घोटाले को उजागर करने आई हूं। कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना घोटाला बड़ा है क्योंकि इसमें न केवल वर्चुअल धन लगा है बल्कि असली धन भी लगा है और भारी पैमाने पर सरकारी खजाने का दुरुपयोग हुआ है। इसमें करीब 1.2 लाख करोड़ रुपये लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शर्मिला ने कहा कि कालेश्वरम परियोजना मेरे पिता के दिमाग की उपज थी लेकिन इसे हर रूप में विकृत कर दिया गया है। इसमें निवेश किए गए 1.2 लाख करोड़ रुपये में से लगभग 1 लाख करोड़ रुपये केंद्रीय वित्तीय संस्थानों से आए। हम सीबीआई निदेशक से मिले और उन्होंने भ्रष्टाचार जांचने के लिए एक डीआईजी रैंक के अधिकारी को नियुक्त किया है।
विज्ञापन
तेलंगाना में कालेश्वर के भूपालपल्ली में स्थित कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना भारत में गोदावरी नदी पर एक बहुउद्देश्यीय सिंचाई परियोजना है। वर्तमान में दुनिया की सबसे बड़ी मल्टी-स्टेज लिफ्ट सिंचाई परियोजना है।