{"_id":"57e857284f1c1bf70a574434","slug":"kalbe-jawwad-expressed-concern-on-waqf-properties","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने जताई वक्फ संपत्तियों पर चिंता","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने जताई वक्फ संपत्तियों पर चिंता
ब्यूरो/अमर उजाल, इलाहाबाद
Updated Mon, 26 Sep 2016 06:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने वक्फ संपत्तियों को लेकर चिंता जताई है। रविवार को शिया जामा मस्जिद चक में तकरीर के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में वक्फ की संपत्तियां लूटी जा रही हैं। सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए लेकिन तमाम शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इमामबाड़ों को मॉल में तब्दील किया जा रहा है। सरकार बताए कि वह क्या चाहती है।
विज्ञापन
इमाम जुमा व जमात मौलाना सैयद हसन रजा ने कहा, वक्फ की संपत्तियों के बारे में सरकार की ओर से किसी तरह की कार्रवाई न होना साबित करता है कि सरकार वक्फ को खत्म करना चाहती है। ऐसे में मुसलमानों का फर्ज है कि वे इस बारे में गंभीरता से सोचें और एकजुट होकर फैसला लें।
विज्ञापन
इससे पहले मौलाना कल्बे जव्वाद ने इमाम जुमा व जमात मौलाना सैयद हसन रजा का हालचाल पूछा। बता दें, हृदय रोग की शिकायत पर इमाम जुमा को बृहस्पतिवार देर रात स्थानीय नाजरेथ अस्पताल के गंभीर चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया था,जहां से रविवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन