फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kalash Sthapana in the sanctum sanctorum of Ram Mandir other deities will be installed in 6 walls

Ram Mandir: राम मंदिर के गर्भ गृह में कलश स्थापना पूरी, छह परकोटे में स्थापित होंगे अन्य देवी-देवता

Mon, 14 Apr 2025 02:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 14 Apr 2025 02:17 PM IST
विज्ञापन
Kalash Sthapana in the sanctum sanctorum of Ram Mandir other deities will be installed in 6 walls
अयोध्या के श्री राम मंदिर में लगाया गया कलश। - फोटो : Amar Ujala

श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया है कि आज 14 अप्रैल को मंदिर के गर्भगृह के शिखर पर कलश स्थापन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अभी परकोटा के अन्य छह मंदिरों में भी कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद ध्वज दंड लगाने का कार्य किया जायेगा। भूतल पर भगवान राम के विग्रह विराजमान हैं। प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना की जाएगी। परकोटे के छह मंदिरों में अन्य देवी-देवताओं को स्थापित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह कार्य भी शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा। चंपत राय ने कहा कि सप्त मंदिर की स्थापना पूर्ण हो चुकी है। शेषावतार मंदिर की स्थापना का कार्य इसी वर्ष पूरा कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के कार्य में तीव्र गति से प्रगति चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed