फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kabul Airport bomb blasts India strongly condemns says need for world to stand unitedly against terrorism

काबुल सीरियल ब्लास्ट: भारत ने की निंदा, कहा- आतंक के खिलाफ एक साथ आने की जरूरत

Fri, 27 Aug 2021 05:43 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 27 Aug 2021 05:43 AM IST
सार

  • दो आत्मघाती हमले में 60 से अधिक लोगों की मौत, 2 अमेरिकी सैनिकों की जान गई है और 15 घायल हुए
  • रूसी समाचार एजेंसी ने तीसरा धमाका होने का भी दावा किया

विज्ञापन
Kabul Airport bomb blasts India strongly condemns says need for world to stand unitedly against terrorism
Kabul Blast - फोटो : PTI

विस्तार

भारत ने  गुरुवार को काबुल हवाई अड्डे के पास हुए घातक बम धमाकों की कड़ी निंदा की और कहा कि इन धमाकों ने एक बार फिर उजागर किया है कि आतंक के विरुद्ध दुनिया को एक साथ आने की जरूरत है। ये धमाका बताता है कि हमें आतंकवाद और इसे पोषित करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने की जरूरत है।

विज्ञापन


भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा, 'हमलों ने आतंक और आतंकवादियों को प्रश्रय देने वालों के विरुद्ध विश्व के एकमत से खड़े होने की आवश्यकता को सुदृढ़ किया है। मंत्रालय ने हमलों में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना भी प्रकट की। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, भारत काबुल में हुए बम धमाकों की कड़ी निंदा करता है। हम आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति तहेदिल से संवदेना प्रकट करते हैं।' मंत्रालय ने कहा, 'हम घायलों के ठीक होने की प्रार्थना करते हैं।'
विज्ञापन


दो आत्मघाती हमले में 60 से अधिक लोगों की मौत हुई है। इस आतंकी हमले में 12 अमेरिकी सैनिकों की जान गई है और 15 घायल हुए हैं। धमाके में कुल 140 लोग घायल हुए हैं। रूसी समाचार एजेंसी ने तीसरा धमाका होने का भी दावा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएटेड प्रेस ने अमेरिका के दो अधिकारियों के हवाले से कहा है कि इस ब्लास्ट में उनके कुल 12 लोग मारे गए हैं। जिसमें 11 सैनिक और एक सेना का डॉक्टर शामिल हैं। सूत्रों की माने तो हमले में मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। दो ब्लास्ट होने के बाद पूरे एयरपोर्ट पर भगदड़ मच गई थी। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते हुए नजर आए।


यह है पूरा मामला
अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि काबुल एयरपोर्ट के ऐबी गेट के बाहर एक आत्मघाती हमलावर ने इस घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि हमलावर फायरिंग करते हुए आया और उसने खुद को बम से उड़ा लिया। एयरपोर्ट के इस गेट पर ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के सैनिक तैनात रहते हैं। वहीं, दूसरा आत्मघाती हमला एयरपोर्ट के सामने मौजूद बैरन होटल के बाहर हुआ, जो कि ऐबी गेट के ही काफी करीब है। गौरतलब है कि इस हमले से कुछ देर पहले ही आईएस के आतंकियों द्वारा धमाका करने की आशंका जताई गई थी। इसका मकसद पश्चिमी देशों के उन सैनिकों को निशाना बनाना था, जो अफगान शरणार्थियों को देश से बाहर निकालने में मदद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed