{"_id":"67f63e7050ad92cdeb02d037","slug":"k-sudhakaran-says-ed-probe-into-payment-scam-involving-his-daughter-will-expose-kerala-cm-vijayan-role-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: सुधाकरन बोले- भुगतान घोटाले में ED की जांच से उजागर होगी विजयन की भूमिका, बेटी का मामला छिपाना असंभव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: सुधाकरन बोले- भुगतान घोटाले में ED की जांच से उजागर होगी विजयन की भूमिका, बेटी का मामला छिपाना असंभव
Wed, 09 Apr 2025 03:01 PM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम/अहमदाबाद

Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Wed, 09 Apr 2025 03:01 PM IST
सार
केरल कांग्रेस अध्यक्ष के सुधाकरन ने कहा कि मुख्यमंत्री की बेटी से जुड़े कथित अवैध भुगतान घोटाले में ईडी की जांच से पिनाराई विजयन की भूमिका उजागर होगी। हालांकि कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य रमेश चेन्निथला ने कहा है कि उन्हें केंद्रीय एजेंसी की जांच पर भरोसा नहीं है।
विज्ञापन
के सुधाकरन, केरल कांग्रेस अध्यक्ष
- फोटो : एएनआई
विस्तार
केरल कांग्रेस अध्यक्ष के सुधाकरन ने बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी से जुड़े कथित अवैध भुगतान घोटाले की जांच पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अवैध भुगतान घोटाले में केंद्रीय जांच एजेंसी की जांच से सीएम विजयन की भूमिका उजागर होगी। उन्होंने कहा की सीएम विजयन की बेटी वीना टी के खिलाफ मामला अब इस तरह से सामने आ रहा है कि इसे छिपाना असंभव है।
सुधाकरन ने अहमदाबाद में इस मामले को लेकर पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि राज्य के लोग इस सच्चाई को समझ जाएंगे कि सीएम विजयन ने अपनी बेटी की संपत्ति में अपने हिस्से का पैसा जोड़ने के लिए पूरी व्यवस्था की थी। यह टिप्पणी उन्होंने गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय द्वारा वीना का नाम लिए जाने के कुछ दिनों बाद की।
ये भी पढ़ें: Politics: 'गवर्नर अब नहीं रह गए सरकारी विवि के कुलाधिपति'; DMK कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, बांटी मिठाइयां
विज्ञापन
जनता के सामने आने वाली है सच्चाई
केरल कांग्रेस अध्यक्ष ने मामले की जांच के लिए ईडी के कदम का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वास्तविकता यह है कि सच्चाई विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से जनता के सामने आने वाली है। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि क्या मौजूदा मामले का हश्र भी मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े सोना तस्करी मामले जैसा होगा। जिसका जवाब देते हुए सुधाकरन ने कहा कि ऐसा होने की संभावना कम है।
मुझे केंद्रीय एजेंसी की जांच पर भरोसा नहीं: रमेश चेन्निथला
इस बीच, कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य रमेश चेन्निथला ने सीएम विजयन की बेटी के खिलाफ मामले में ईडी की जांच पर संदेह जताया। चेन्निथला ने कहा कि उन्हें केंद्रीय एजेंसी पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा, 'सोने की तस्करी के मामले के दौरान भी ईडी ने जांच शुरू की थी और आखिर में उसका क्या हुआ? इसलिए, मुझे ईडी की जांच पर ज्यादा भरोसा नहीं है।' उन्होंने माकपा और भाजपा पर गुप्त समझौते का भी आरोप लगाया।
ये भी पढ़ें: Kerala: किराये के घर में प्रसव के दौरान महिला की मौत, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार; गैर इरादतन हत्या का केस
मीडिया रिपोर्ट्स सामने आने के बाद कांग्रेस नेताओं ने की टिप्पणी
कांग्रेस नेताओं की ये टिप्पणियां मीडिया रिपोर्ट के बाद आई हैं, जिनमें बताया गया है कि ईडी पिनाराई विजयन की बेटी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है, जो कथित अवैध भुगतान घोटाले में पहले से ही एसएफआईओ की जांच का सामना कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि केंद्रीय कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने SFIO मामले में उनके खिलाफ अभियोजन की मंजूरी दे दी है। हालांकि, इन खबरों पर मुख्यमंत्री विजयन और उनकी बेटी वीना ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन