फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   K. Chandrashekar Rao arrived in Delhi for the meeting with akhilesh yadav and mayawati

तीसरे मोर्चे के लिए दिल्ली पहुंचे केसीआर, अखिलेश और मायावती से करेंगे मुलाकात 

Tue, 25 Dec 2018 08:23 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Tue, 25 Dec 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
K. Chandrashekar Rao arrived in Delhi for the meeting with akhilesh yadav and mayawati

भाजपा और कांग्रेस से मुक्त क्षेत्रीय दलों को एकजुट करने के लिए तेलंगाना राष्ट्र समिति के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव दिल्ली पहुंच गए हैं। अगले तीन दिन तक वह दिल्ली में क्षेत्रीय दलों के प्रमुख नेताओं से मुलाकात करेंगे। राजधानी निवास के दौरान राव की सपा, बसपा सहित समान विचारधारा वाले अन्य दलों के नेताओं से मिलने की योजना है। 

विज्ञापन


अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर थर्ड फ्रंट के गठन को लेकर केसीआर ने सोमवार को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तथा रविवार को उड़ीसा के मुख्यमंत्री एवं बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक से मुलाकात कर चुके हैं। राव ने कहा इस मुलाकात के परिणामों को लेकर वह खासे उत्साहित हैं। 
विज्ञापन


टीआरएस के दिल्ली कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार रात को राव दिल्ली आ गए थे, 25 दिसंबर को  पूरा दिन  केसीआर ने अपने घर पर  लगातार बैठकें करके गुजारा।  बुधवार को उनकी मुलाकात सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती से हो सकती है। मंगलवार को पूरी दिन राव की अखिलेश और मायावती से मुलाकात को लेकर अटकलें लगती रहीं। लेकिन देर शाम तक मुलाकात नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश लखनऊ में थे और मायावती के कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक दोनों की मुलाकात के लिए समय तय नहीं है। बसपा के वरिष्ठ नेता ने बताया कि बहनजी दिल्ली में ही हैं लेकिन अब तक राव की ओर से  मुलाकात के लिए कोई जानकारी नहीं आई है।  
 
समाजवादी पार्टी  प्रवक्ता  राजेंद्र चौधरी ने कहा अखिलेश यादव के कई कार्यक्रम लखनऊ में लगे हैं और उनका फिलहाल दिल्ली आने का कोई प्रोग्राम नहीं ंहै।   तेलंगाना में विधानसभा चुनाव में टीआरएस की शानदार जीत के बाद उत्साह से लवरेज राव दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली आए हैं और  बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से औपचारिक मुलाकात का कार्यक्रम है।    


गुजरे कल राव ने ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद कहा था कि वह गैर भाजपा और गैर कांग्रेस गठबंधन के लिए विभिन्न दलों के साथ बातचीत का दौर जारी रखेंगे। राव ने कहा था कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए जल्द ही वह एक ठोस कार्ययोजना का ऐलान करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed