फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   K C Venugopal says  Congress is going to have massive organisational reshuffle

Congress: केसी वेणुगोपाल बोले- पार्टी में होगा बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, जिला कांग्रेस कमेटियों के बनी नई रणनीति

Tue, 08 Apr 2025 07:37 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 08 Apr 2025 07:37 PM IST
सार

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को कहा कि पार्टी जल्द ही बड़े पैमाने पर संगठनात्मक फेरबदल करने जा रही है। पार्टी की विस्तारित कार्य समिति की बैठक के बाद वेणुगोपाल ने यह भी कहा कि इस बैठक में संगठन को लेकर चर्चा की गई।

विज्ञापन
K C Venugopal says  Congress is going to have massive organisational reshuffle
कांग्रेस की बैठक - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अहमदाबाद में आयोजित 84वें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अधिवेशन और सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस ने कई अहम फैसले लिए हैं। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करने जा रही है। इस बैठक में संगठन को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन


केसी वेणुगोपाल ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि साल 2025 को पार्टी संगठन के पूर्ण पुनर्गठन के रूप में समर्पित किया गया है और इस विषय पर विस्तृत चर्चा बैठक में की गई है। उन्होंने कहा, हम एक बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करेंगे। इसके लिए दिशा-निर्देश तैयार किए जाएंगे। हमारे महासचिव और प्रभारी इस पर काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटियों (डीसीसी) को सशक्त बनाने से जुड़े सवाल पर कहा कि पार्टी की जिला इकाई प्रमुखों को सशक्त बनाने के लिए जल्द ही कदम उठाए जाएंगे। हम पहले ही इस मुद्दे पर निर्णय ले चुके हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों को सशक्त बनाने को लेकर चर्चा की गई है। महासचिवों और प्रभारी अधिकारियों ने प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है और हम जल्द ही इसे लागू करने वाले हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा, आरएसएस नेहरू और पटेल के बीच मतभेद दिखाने की कोशिश कर रहे : खरगे
सरदार पटेल की विरासत पर पार्टी के दावे पर जोर देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा तथा आरएसएस पर राष्ट्रीय नायकों के खिलाफ सुनियोजित साजिश के तहत उनकी विरासत को हड़पने का प्रयास करने का आरोप लगाया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह हास्यास्दप है क्योंकि संघ परिवार का स्वंत्रतता संग्राम में कोई योगदान नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा और संघ यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं सरदार पटेल और जवाहरलाल नेहरू के बीच गहरे मतभेद थे, जबकि यह सच नहीं है। दोनों के बीच बहुत ही सौहार्दपूर्ण संबंध थे और दोनों एक ही सिक्के के दो पहलु थे।

यहां सरदार पटेल स्मारक में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में अपने उद्घाटन भाषण में खरगे ने कहा, सरदार पटेल साहब हमारे दिलों में, हमारे विचारों में बसते हैं। हम उनकी विरासत को आगे ले जा रहे हैं। इसी सोच को ध्यान में रखते हुए हमने अहमदाबाद में सरदार पटेल संग्रहालय में कांग्रेस कार्यसमिति की यह बैठक आयोजित की है। हम उन्हें अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करते है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सांप्रदायिक विभाजन करके देश के बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है। वहीं, कुलीनतंत्र देश के संसाधनों पर कब्जा करके सरकार को नियंत्रित करने की राह पर है। उन्होंने कहा कि पटेल की विचारधारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विचारों के विपरीत थी और उन्होंने संगठन पर प्रतिबंध भी लगा दिया था। लेकिन यह हास्यास्यपद है कि संगठन के लोग पटेल की विरासत पर दावा कर कर रहे हैं।

खरगे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है, जिसका पिछले 140 वर्षों से देश की सेवा करने और उसके लिए लड़ने का गौरवशाली इतिहास रहा है। भाजपा-आरएसएस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह काम ऐसे लोग कर रहे हैं जिनके पास स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान बताने के लिए कुछ भी नहीं है।

PM Modi: पीएम मोदी ने बताई वक्फ संशोधन कानून की अहमियत, कहा- यह सामाजिक न्याय दिशा में सरकार का बड़ा कदम

कांग्रेस जिला समिति को ज्यादा अधिकार देगी, जवाबदेही तय करेगी : पायलट
कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने कहा कि पार्टी अपनी जिला कांग्रेस समितियों (डीसीसी) को और अधिक सशक्त बनाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस आने वाले चुनावों को मजबूती से लड़ेगी और विश्वास जताया कि कांग्रेस और उसकी समर्थक विचारधाराएं एकजुट होकर भाजपा और एनडीए को कड़ी चुनौती देंगी।

यहां कांग्रेस कार्य समिति की बैठक स्थल के बार पत्रकारों से बात करते हुए पायलट ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष और विपक्ष के नेता का इरादा एक अधिक सशक्त जिला इकाई बनाने का है। हमने जिला अध्यक्षों को जो जवाबदेही, जिम्मेदारी और राजनीतिक ताकत दी है, उसे और बढ़ाया जाना तय है। इस कदम का उद्देश्य गांवों, संभागों और बूथों में पार्टी की पहुंच बढ़ाना है।

US: ट्रंप को मिला अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का साथ, अदालत ने बर्खास्त संघीय कर्मचारियों की बहाली पर लगाई रोक

कांग्रेस के नेतृत्व वाली समितियों ने कई अहम सुझाव दिए : राहुल
प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली स्थायी समितियों ने देश के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहते हुए भी पार्टी लोगों के अधिकारों और कल्याण के लिए लड़ने के लिए हर लोकतांत्रिक संस्था का उपयोग करना जारी रखेगी।

सोशल मीडिया पोस्ट में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि बजट सत्र में चरणजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता वाली कृषि संबंधी समिति ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी रूप देने के अपने पिछले सुझाव को दोहराया और पराली संग्रह के लिए अतिरिक्त मुआवजे की सिफारिश की। साथ ही किसानों और मछुआरों के लिए कई प्रमुख सुरक्षा उपाय भी सुझाए।

उन्होंने कहा, सप्तगिरि उलाका के नेतृत्व में ग्रामीण विकास समिति ने मनरेगा के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की वकालत की, अनावश्यक बाधाओं को दूर करने का आग्रह किया। दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता वाली शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति ने अधिक शिक्षकों की भर्ती, पेपर लीक को रोकने के लिए सुधार और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए उच्च और समय पर भुगतान किए जाने वाले मानदेय की मांग की। वहीं, शशि थरूर की अध्यक्षता वाली विदेश मामलों की समिति ने विदेश में भारतीय प्रवासी श्रमिकों के लिए सुरक्षा उपायों की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed