{"_id":"597e4dd94f1c1b231a8b460e","slug":"k-c-tyagi-says-jdu-leader-will-support-opposition-candidate-for-vice-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"JDU नेता के सी त्यागी बोले- उपराष्ट्रपति पद के विपक्षी उम्मीदवार का समर्थन करेगा ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
JDU नेता के सी त्यागी बोले- उपराष्ट्रपति पद के विपक्षी उम्मीदवार का समर्थन करेगा
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Mon, 31 Jul 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
KC TYAGI
भाजपा से गठबंधन के बावजूद नीतीश कुमार का दल उपराष्ट्रपति पद के विपक्ष के उम्मीदवार का समर्थन करेगा। जदयू के वरिष्ठ नेता के सी त्यागी ने कहा है कि 5 अगस्त को होने वाले उपराष्ट्रपति के चुनाव में पार्टी गोपालकृष्ण गांधी का समर्थन करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार भाजपा से हाथ मिलाने से पहले ही गांधी के समर्थन की घोषणा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने वादे से पीछे नहीं हटेंगे। हालांकि जदयू के फैसले से चुनाव के परिणाम में कोई अंतर नहीं आएगा,
विज्ञापन
क्योंकि राजग के उम्मीदवार एम वेंकैया नायडू का जीतना तय है। वहीं गुजरात के पार्टी के एकमात्र विधायक के राज्यसभा सीट के लिए होने वाले मतदान को उसकी मर्जी पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन