{"_id":"604738738ebc3ecbac0662d1","slug":"jyotiraditya-scindia-said-it-would-have-been-a-different-situation-if-rahul-gandhi-concerned-about-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी के बैकबेंचर वाले बयान पर सिंधिया का पलटवार, बोले - पहले की होती इतनी चिंता...","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल गांधी के बैकबेंचर वाले बयान पर सिंधिया का पलटवार, बोले - पहले की होती इतनी चिंता...
Tue, 09 Mar 2021 02:27 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 09 Mar 2021 02:27 PM IST
सार
- ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी के तंज का दिया जवाब
- सिंधिया ने कहा - पहले इतनी चिंता की होती तो स्थिति कुछ होती
- राहुल गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को बैकबेंचर कहा था
विज्ञापन
Jyotiraditya Scindia
- फोटो : ANI
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को बैकबेंचर बताया और कहा कि वो कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे। इस पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि राहुल गांधी आज उनकी जितनी चिंता कर रहे हैं, अगर पहले की होती तो आज स्थिति कुछ और होती।
विज्ञापन
बता दें कि राहुल गांधी ने सोमवार को भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह बात कही थी। कांग्रेस नेता ने कटाक्ष करते हुए कहा कि सिंधिया भाजपा में बैकबेंचर हैं। सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी ने कहा कि आप लोग लिखकर ले लीजिए, वह (सिंधिया) भाजपा में कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। उन्हें यहां वापस आना होगा।
विज्ञापन
It would have been a different situation, had Rahul Gandhi been concerned the same way as he is now, when I was in Congress: BJP MP Jyotiraditya Scindia on Rahul Gandhi's statement that he has become a backbencher in BJP pic.twitter.com/EjlYXEWFxe
— ANI (@ANI) March 9, 2021
विज्ञापन
राहुल गांधी के इस बयान पर पलटवार करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अगर राहुल गांधी मेरे कांग्रेस में रहते हुए इतनी चिंता करते, जितनी आज कर रहे हैं तो आज स्थिति कुछ और होती।
बता दें कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह से टकराव के बीच सिंधिया पिछले साल मार्च में भाजपा में शामिल हो गए थे। सिंधिया खेमे के 20 से अधिक विधायकों ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था जिसके बाद कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिर गई थी।
