{"_id":"5b6d2f154f1c1b31388b5c09","slug":"juveniles-held-killers-murderd-7-year-old-boy-lured-for-juice","type":"story","status":"publish","title_hn":" नाबालिग निकले हत्यारे,7 साल के बच्चे को जूस पिलाने के बहाने मार डाला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नाबालिग निकले हत्यारे,7 साल के बच्चे को जूस पिलाने के बहाने मार डाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
सूरज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में एक लाख की फिरौती के लिए सात साल के बच्चे की हत्या का मामला सामना आया है। अत्तरी-पश्चिमी दिल्ली के टिकरी खुर्द गांव में बुधवार को सूरज की लाश पुलिस ने झाड़ियों से बरामद की थी। सात साल के सूरज की कमीज पर जूस के ताजा दाग मिले थे और साफ दिख रहा था कि जान बचाने के लिए उसने हत्यारों से काफी संघर्ष भी किया था।
लेकिन मासूम बच्चे की हत्या के पीछे कौन हो सकता है ? इस सवाल का जवाब मिलने में ज्यादा वक्त नहीं लगा क्योंकि गुरुवार को पुलिस ने हत्यारों को दबोच लिया। हत्या के खुलासे ने पुलिस के भी होश उड़ा दिये। दरअसल,सूरज जब घर नहीं लौटा तो मां-बाप को उसकी चिंता होने लगी। लेकिन हत्यारों ने देर ना करते हुए सूरज के पिता विशम्भर को थोड़ी ही देर में एक लाख फिरौती के लिए फोन कर किया। पेशे से नाई विशम्भर ने फौरन अलीपुर पुलिस स्टेशन में अपने बेटे के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। अपहरणकर्ताओं ने विश्म्भर को एक लाख रूपये एक झोले में रख कर फार्म हाउस में रखने को कहा था।
पुलिस भी मौके पर तैनात थी लेकिन रकम का बैग चुपके से कोई ले गया और पुलिस उसे पकड़ भी नहीं पाई। थोड़ी देर में पुलिस को जानकारी मिली की इलाके से दो लड़के कुछ दिन से घर नहीं लौटे हैं,पुलिस को शक हुआ और उन्होने दोनो लड़कों को जैसे ही पकड़ा बैग उनके पास से बरामद हो गया। पुलिस के मुताबिक इन दोनो लड़कों ने पहले तो खूब कहानियां बनाई लेकिन बाद में सारा सच उगल दिया।
विज्ञापन
हत्या की वारदात पर रोहिणी के डीसीपी रजनीश गुप्ता ने बताया कि दोनो लड़के रविवार से ही गायब थे और मोबाइल फोन के दुकानदार से इनकी शिनाख्त हुई। नाबालिग आरोपियों में से एक टिकरी खुर्द गांव का ही रहने वाला है जबकि दूसरा जे जे कॉलोनी का रहने वाला है। दोनो के खिलाफ हत्या और साथ ही अपहरण का मामला भी दर्ज कर लिया गया है।

जांच में पता चला कि दोनो लड़के 16 साल के नाबालिग हैं और स्कूल ड्रॉपआउट हैं। ये दोनो अक्सर सूरज के साथ खेलते थे, वारदात वाले दिन आरोपियों ने सूरज को जूस पिलाने की बात कही और हत्या की जगह ले गये। सूरज के जूस पिते वक्त ही आरोपियों ने उसका गला घोंट दिया और लाश को झाड़ियों में छुपा दिया।