फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Justin Trudeau expels two former ministers from ruling party of Canada

कनाडाई प्रधानमंत्री ट्रूडो ने सत्ताधारी पार्टी से दो पूर्व मंत्रियों को किया निष्कासित 

Thu, 04 Apr 2019 07:20 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Avdhesh Kumar Updated Thu, 04 Apr 2019 07:20 AM IST
विज्ञापन
Justin Trudeau expels two former ministers from ruling party of Canada
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (फाइल फोटो)

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने मंगलवार को अपने दो पूर्व मंत्रियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया। इससे उन्होंने चुनाव से पूर्व अपने सिर पर एक बड़ा राजनैतिक संकट मोल ले लिया है। कनाडा में संसदीय चुनाव आगामी अक्टूबर महीने में हो रहे हैं। 

विज्ञापन


एक महिला हितैषी सरकार के रूप में प्रसिद्ध जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि इस निष्कासन के फैसले के बाद अब उन्हें लिबरल पार्टी से पुन: टिकट दिए जाने का कोई फायदा नहीं होगा। इससे पूर्व ट्रूडो सरकार में न्याय मंत्री और अटॉर्नी जनरल के पद पर रहीं विल्सन रेबोलड ने एक आपराधिक मामले में प्रधानमंत्री से मतभेद होने के कारण 12 फरवरी को अपने पद से त्याग पत्र दे दिया था। 
विज्ञापन


उन्होंने मोंट्रियल स्थित एक बड़े कॉर्पोरेट एसएनसी-लावलिन के विरुद्ध आपराधिक मामले में प्रधानमंत्री के दबाव में आने से इनकार करने की बजाए त्याग पत्र दे दिया था। प्रधानमंत्री इतना चाहते थे कि इस कंपनी पर आपराधिक मामले को आगे ले जाने की बजाए कंपनी पर एक दिवानी मामले में जुर्माना लगाकर छोड़ दिया जाए जिससे इस कंपनी को सरकारी कोटे के अधीन रोजगार के सृजन में कोई बाधा नहीं हो। इस मुद्दे को लेकर रेबोलड सहित दोनों पूर्व महिला मंत्री भी सक्रिय रहीं। यह मुद्दा पिछले दो महीनों से चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed