{"_id":"62c0d09effaa54476022ff85","slug":"justice-veerappa-said-i-will-cut-off-my-head-while-standing-between-the-assembly-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka High Court : जस्टिस वीरप्पा बोले- विधानसभा और हाईकोर्ट के बीच खड़े होकर अपना सिर काट लूंगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka High Court : जस्टिस वीरप्पा बोले- विधानसभा और हाईकोर्ट के बीच खड़े होकर अपना सिर काट लूंगा
Sun, 03 Jul 2022 04:41 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बेंगलुरु।
एजेंसी, बेंगलुरु।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 03 Jul 2022 04:41 AM IST
सार
हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ऋतुराज अवस्थी के रिटायरमेंट पर बड्डगलुरू अधिवक्ता एसोसिएशन द्वारा आयोजित विदाई समारोह में जस्टिस वीरप्पा ने कहा कि अगर उन्होंने कुछ गलत किया है तो वे इसकी सजा भुगतने को तैयार हैं।
विज्ञापन
Karnataka High Court
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक हाईकोर्ट के जस्टिस बी वीरप्पा ने वकीलों को चेताया कि वे जजों और न्यायपालिका पर झूठे आरोप न लगाएं। हाईकोर्ट के सीनियर जज ने यह भी कहा कि अगर खुद उन्होंने कुछ कुछ गलत किया है, तो वे विधाना-सौध (राज्य की विधानसभा) और कर्नाटक हाईकोर्ट के बीच में खड़े होकर अपना सिर काटने को तैयार हैं।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ऋतुराज अवस्थी के रिटायरमेंट पर बड्डगलुरू अधिवक्ता एसोसिएशन द्वारा आयोजित विदाई समारोह में जस्टिस वीरप्पा ने कहा कि अगर उन्होंने कुछ गलत किया है तो वे इसकी सजा भुगतने को तैयार हैं।
विज्ञापन
वहीं उन्होंने एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक रेड्डी से कहा कि वे अपने सदस्यों को कुछ नसीहत दें जो इस प्रकार के आरोप लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे कुछ वकीलों द्वारा जजों के खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों से परेशान हैं। अपने वक्तव्य में रेड्डी ने कहा कि एसोसिएशन इस मुद्दे पर चर्चा करेगी।
विज्ञापन
‘कांच के घरों’ में रहते हैं जज, ‘सुदर्शन चक्र’ मत भूल जाना
जस्टिस वीरप्पा ने जजों के सम्मान की रक्षा करना एसोसिएशन का दायित्व बताया। उन्होंने कहा कि जज कांच के घरों में रहते हैं। साथ ही चेताया कि गलती करने वाले वकीलों के खिलाफ न्यायपालिका कार्रवाई कर सकती है। उन्होंने सीमा लांघने वालों के लिए सुदर्शन चक्र के इस्तेमाल की कहानी भी सुनाई।
Karnataka High Court : जस्टिस वीरप्पा बोले- विधानसभा और हाईकोर्ट के बीच खड़े होकर अपना सिर काट लूंगा