फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Justice Raman worshiped at Venkateswara temple in Tirumala he will take oath as the next CJI on April 24

आंध्र प्रदेश: न्यायमूर्ति रमना ने वेंकटेश्वर मंदिर में की पूजा, 24 अप्रैल को अगले सीजेआई के रूप में लेंगे शपथ  

Sun, 11 Apr 2021 03:16 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुपति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुपति Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 11 Apr 2021 03:16 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे न्यायमूर्ति एनवी रमन्ना। उनके नाम पर सीजेआई एसए बोबडे ने की थी सिफारिश, जिसके बाद राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी। रमना 24 अप्रैल को मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ लेंगे।

विज्ञापन
Justice Raman worshiped at Venkateswara temple in Tirumala he will take oath as the next CJI on April 24
न्यायमूर्ति एनवी रमना - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के अगले प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किए गए न्यायमूर्ति नाथुलापति वेंकट रमना 24 अप्रैल को पदभार ग्रहण करने वाले हैं। इससे पहले रविवार को उन्होंने तिरुमला स्थित प्राचीन वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की। मंदिर के एक अधिकारी ने बताया कि न्यायमूर्ति रमना रविवार सुबह मंदिर में पहुंचे और वहां करीब एक घंटे तक रहे। न्यायमूर्ति रमना भगवान वेंकटेश्वर के अनन्य भक्त हैं। वह अपनी पत्नी शिवमाला के साथ शनिवार को यहां आए थे।

विज्ञापन


पूजा के बाद उन्हें तिरुमला के तिरुपति देवस्थानम बोर्ड के अध्यक्ष वाईवी सुब्बा रेड्डी और कार्यकारी अधिकारी केएस जवाहर रेड्डी ने न्यायमूर्ति एन वी रमना को रेशम का वस्त्र और भगवान वेंकटेश्वर का चित्र भेंट किया। साथ ही उन्हें प्रसाद दिया।
विज्ञापन


48वें प्रधान न्यायाधीश होंगे रमना
बता दें, न्यायमूर्ति रमना देश के 48वें प्रधान न्यायाधीश होंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इनके नाम पर मंजूरी दे दी है। मौजूदा मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे ने अपने उत्तराधिकारी के तौर पर न्यायमूर्ति एनवी रमना के नाम की सिफारिश की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2014 में सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर हुए थे नियुक्त
सीजेआई एसए बोबडे 23 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं और 24 अप्रैल को न्यायमूर्ति एनवी रमना अगले चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) के तौर पर शपथ लेंगे। बताते चलें कि न्यायमूर्ति रमना को साल 2014 में सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया था। उनके कार्यकाल में दो साल से भी कम का वक्त बचा है। वे 26 अगस्त 2022 को रिटायर होने वाले हैं, लेकिन इससे पहले ही अगले सीजेआई के लिए उनके नाम पर मुहर लगा दी गई।

इसके पहले न्यायमूर्ति एनवी रमना साल 2013 में 13 मार्च से लेकर 20 मई तक आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस रहे। इसके बाद दो सितंबर 2013 को न्यायमूर्ति रमन्ना का प्रमोशन हुआ और इसके बाद वो दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए। 


एनवी रमना का जन्म 27 अगस्त 1957 को आंध्र प्रदेश के कृष्ण जिले के पोन्नवरम गांव में एक कृषि परिवार में हुआ था। न्यायमूर्ति रमना ने दस फरवरी 1983 में वकालत शुरू कर दी थी। न्यायमूर्ति एनवी रमना किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं और उन्होंने विज्ञान और वकालत में स्नातक किया है। 27 जून 2000 को जस्टिस रमना आंध प्रदेश हाईकोर्ट के स्थायी जज के तौर पर नियुक्त हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed