Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Just one phone call from PM Modi can resolve the conflict in israel iran', says former UAE ambassador

क्या पश्चिम एशिया में भारत लाएगा शांति?: UAE के पूर्व राजदूत का दावा- अगर पीएम मोदी ईरान-इस्राइल फोन करें तो..

Mon, 09 Mar 2026 09:38 PM IST
Nirmal Kant न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Nirmal Kant Updated Mon, 09 Mar 2026 09:38 PM IST
सार

पश्चिम एशिया की जंग के बीच यूएई के पूर्व राजदूत हसन मिर्जा ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर ईरान और इस्राइल के नेताओं से बात करें तो उनका एक फोन कॉल ही संघर्ष का समाधान कर सकता है। मिर्जा ने क्या कहा, पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
'Just one phone call from PM Modi can resolve the conflict in israel iran', says former UAE ambassador
भारत में यूएई के पूर्व राजदूत हसन मिर्जा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

पश्चिम एशिया में जारी जंग का अब दुनिया की अर्थव्यवस्था पर असर दिखने लगा है। जंग के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य बंद हुआ है। जिसके कारण भारत समेत दुनिया के तमाम देशों की उर्जा आपूर्ति की चिंताएं बढ़ने लगी हैं। उधर, खाड़ी देश भी असुरक्षा का सामना कर रेह हैं। इस बीच, भारत में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के पूर्व राजदूत हसन मिर्जा ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर ईरान और इस्राइल में बैठे अपने समकक्षों से बात करते हैं, तो उनका एक फोन कॉल ही इस मसले का समाधान करवा सकता है। 
विज्ञापन


एक टेलीविजन चैनल के साथ बातचीत में राजूदत मिर्जा ने कहा, यूएई नहीं चाहता कि यह जंग लंबी खिंचे और न ही वह अपने क्षेत्र का इस्तेमाल किसी तरह के हमले के लिए होने देगा। उन्होंने कहा, सच कहूं तो मुझे समझ नहीं आता कि हम इसमें क्यों शामिल हों। यूएई के पास इसमें शामिल होने का कोई कारण नहीं है। 
विज्ञापन


यूएई के पूर्व राजदूत ने पीएम मोदी को लेकर क्या कहा?
पूर्व राजदूत मिर्जा ने कहा कि उनका देश ईरान और इस्राइल दोनों का साझेदार है। यह दोनों के बीच संबंध बहाल करवा सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई के राष्ट्रपति के साथ बाचतीत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, पीएम मोदी का सम्मान न केवल खाड़ी देशों में है, बल्कि पूरे क्षेत्र के आम लोगों के बीच भी है। उन्होंने कहा, पीएम मोदी का ईरान और इस्राइल में अपने समक्षकों को एक फोन कॉल इस समस्या का समाधान कर सकता है। इस मुद्दे को खत्म कर सकता है। सिर्फ एक फोन कॉल। यह भरोसा पीएम मोदी की दोनों नेताओं के साथ मजबूत प्रतिष्ठा पर आधारित है, जो इस वक्त युद्ध लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने नेपाल फोन किया: बालेंद्र शाह और RSP अध्यक्ष लामिछाने से की बात; चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई

क्या युद्ध का दायरा लगातार बढ़ रहा है?
ध्यान देने वाली बात यह है कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को लेकर लगातार बयानबाजी हो रही है। लेकिन अब तक शांति की कोई उम्मीद नहीं दिख रही। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं। साइप्रस में तुर्किये ने अपना एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिया है। जबकि, हिंद महासागर में ईरानी जहाज डूबने के बाद तेहरान के नौसैनिक श्रीलंका और भारत में शरण ले चुके हैं। यह घटनाक्रम बताता है कि युद्ध का दायरा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed