'Just Like A Wow': असम के CM सरमा ने साझा किया कोलिया भोमोरा पुल की आकर्षक तस्वीर, बैकग्राउंड में भव्य हिमालय
'Just Like A Wow': मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को ब्रह्मपुत्र नदी बने एक पुल की तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसके बैकग्राउंड में हिमालय पर्वत की पहाड़ियां नजर आ रही हैं। इसके साथ ही सरमा ने लिखा कि इतना सुंदर, इतना मनोहर, बिल्कुल वाह जैसा लग रहा है!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को ब्रह्मपुत्र नदी बने एक पुल की तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसके बैकग्राउंड में हिमालय पर्वत की पहाड़ियां नजर आ रही हैं। इसके साथ ही सरमा ने लिखा कि इतना सुंदर, इतना मनोहर, बिल्कुल वाह जैसा लग रहा है! कोलिया भोमोरा सेतु नाम का यह पुल सोनितपुर जिले के तेजपुर शहर में है।
एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा कि एक प्रदूषण मुक्त वातावरण ने इस शानदार पर्वत श्रृंखला की चोटियों की स्पष्ट दृश्यता को सक्षम किया।
उन्होंने कहा, क्या प्रभावशाली नजारा है! तेजपुर के कोलिया भोमोरा सेतु से सर्दियों की सुबह शक्तिशाली हिमालय दिखाई देता है। कम एक्यूआई और प्रदूषण मुक्त वातावरण अरुणाचल-तिब्बत सीमा के पास स्थित शानदार पर्वत श्रृंखला की चोटियों की स्पष्ट दृष्यता को सक्षम बनाता है। इसे गौतम डेका द्वारा कैप्चर किया गया है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला सोशल मीडिया पर अपनी दुकान के कपड़ों को बेचते हुए कहती है- 'सो ब्यूटीफुल, सो एलिजेंट, जस्ट लुकिंग लाइक अ वॉव।' अब उसका यह वाक्यांश सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वाक्यांश का इस्तेमाल बॉलीवुड कलाकार रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, निक जोनस और ईशान किशन जैसी हस्तियां भी कर चुकी हैं।
कोलिया भोमोरा सेतु 1987 में बनाया गया था। यह उत्तरी तट पर सोनितपुर जिले के तेजपुर को नदी के दक्षिणी तट पर नागांव जिले के कलियाबोर से जोड़ता है। इस पुल का नाम असमिया जनरल कालिया भोमोरा फुकन के नाम पर रखा गया है। महज तीन किलोमीटर लंबा यह पुल सात पूर्वोत्तर राज्यों को देश के बाकी हिस्सों जोड़ने में अहम भूमिका निभाता है।