फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   just like washington and moscow India too get its missile shield soon

वाशिंगटन और मॉस्को की तरह दिल्ली को भी मिलेगा मिसाइल कवच

Sun, 29 Jul 2018 08:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 29 Jul 2018 08:39 AM IST
विज्ञापन
just like washington and moscow India too get its missile shield soon

धीरे-धीरे भारत अपनी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को सैन्य और 9/11 जैसे आतंकी हमलों से अभेद्य बनाने बनाने के लिए कार्य कर रहा है। जिससे उसपर एयरक्राफ्ट, मिसाइल या ड्रोन से हमला ना किया जा सके। इसके लिए जारी प्रयासों के तहत राजधानी को रक्षा कवच से लैस करने की भी तैयारी है। पुरानी वायु रक्षा प्रणाली को बदलकर इस नई व्यवस्था को लागू किया जाएगा। इसके अलावा वीआईपी नो फ्लाई जोन और गलत इरादे से आने वाले विमानों को गिराने की व्यवस्था को रीकन्फिगर किया जाएगा।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद ने नेशनल एडवांस सर्फेस-टू एयर-मिसाइल सिस्टम-2 के अधिग्रहण वाले प्रस्ताव की आवश्यकता को मंजूरी दे दी है। अमेरिका से इस सिस्टम को एक अरब डॉलर में खरीदा जाएगा। इसके साथ ही पूरा दिल्ली क्षेत्र रक्षा प्रणाली योजना के तहत नई दिल्ली में वीआईपी-89 क्षेत्र के दोबारा गठन पर भी बातचीत जारी है। इसमें राष्ट्रपति भवन, संसद, नॉर्थ और साउथ ब्लॉक जैसे राष्ट्रीय महत्व वाले प्रतिष्ठान शामिल हैं।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा निर्णय लेने के समय को कम किया जाएगा ताकि उन विमानों को उड़ाया जा सके जिन्हें हाईजैक कर लिया गया है या फिर मिसाइल के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। नेशनल एडवांस सर्फेस-टू-एयर मिसाइल प्रणाली में तीन दिशाओं वाले सेंटिनल रडार, शॉर्ट और मीडियम रेंज मिसाइलें, लॉन्चर्स, फायर डिस्ट्रिब्यूशन सेंटर्स और कमांड ऐंड कंट्रोल यूनिट्स शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके माध्यम से कई मोर्चों से आने वाले खतरों का एक साथ पता लगाया, ट्रैक किया और गिराया जा सकेगा। ठीक इसी तरह की रक्षा प्रणाली अमेरिका के वाशिंगटन के पास भी है। यह कई नाटो देशों में भी तैनात है। अमेरिकी राजधानी के अलावा इजरायल के शहर और मॉस्को के पास भी अपना मिसाइल डिफेंस सिस्टम है। भारत द्वारा इस मिसाइल सिस्टम को अधिग्रहित करने का कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन टू टायर बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस को बनाने के अंतिम चरण में है। इसे इस तरह से डिजायन किया गया है कि यह भारत के वातावरण में आने वाली परमाणु मिसाइलों को ट्रैक करके नष्ट कर दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed