फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Just like Ram temple in Ayodhya CAA is our commitment Majumdar

CAA: बंगाल भाजपा अध्यक्ष बोले- राम मंदिर की तरह सीएए हमारा मुख्य मुद्दा, इसे लागू करेंगे

Wed, 03 Aug 2022 07:02 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 03 Aug 2022 07:02 PM IST
सार

मजूमदार ने कहा, "सीएए हमारी प्रतिबद्धता है, हम इसे लागू करेंगे। सीएए बंगाल भाजपा के लिए एक मुख्य मुद्दा है जिस तरह से राम मंदिर भाजपा के लिए एक प्रतीज्ञा थी। हम बांग्लादेश के शरणार्थियों को नागरिकता देंगे।"

विज्ञापन
Just like Ram temple in Ayodhya CAA is our commitment Majumdar
सुकांत मजुमदार - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार ने बुधवार को कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) भाजपा के लिए ठीक वैसे ही एक प्रमुख मुद्दा है, जैसे पहले राम मंदिर था। 
विज्ञापन


मजूमदार ने कहा, "सीएए हमारी प्रतिबद्धता है, हम इसे लागू करेंगे। सीएए बंगाल भाजपा के लिए एक मुख्य मुद्दा है जिस तरह से राम मंदिर भाजपा के लिए एक प्रतीज्ञा थी। हम बांग्लादेश के शरणार्थियों को नागरिकता देंगे। हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के कारण लोग यहां आने को मजबूर हैं।"
विज्ञापन


'गृहमंत्री ने आश्वासन दिया-पश्चिम बंगाल में लागू किया जाएगा सीएए'
उन्होंने आगे कहा, "इसमें कोई राजनीति नहीं है। महात्मा गांधी ने यह भी कहा था कि अगर विभाजन के बाद बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार किया जाता है तो भारत को जिम्मेदारी लेनी होगी। गृहमंत्री अमित शाह ने आश्वासन दिया है कि सीएए पश्चिम बंगाल में लागू किया जाएगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


मजूमदार के मुताबिक बंगाल में सीएए का लागू होना बहुत जरूरी है क्योंकि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने कहा, "अभी भी लोग बांग्लादेश से भारत की ओर पलायन कर रहे हैं। पिछले महीने भी बांग्लादेश में हिंदुओं पर बहुत अत्याचार हुए थे।" 

देश में सीएए का विरोध करने वाले अन्य राजनीतिक दलों को लेकर बंगाल भाजपा प्रमुख ने कहा, "विपक्ष ने सीएए को लेकर लगातार सरकार का विरोध किया है। पश्चिम बंगाल में भी विधानसभा में सीएए के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया गया था।"

पश्चिम बंगाल में आसान नहीं होगा सीएए लागू करना लेकिन...
यह पूछने पर कि पश्चिम बंगाल में सीएए को लागू करना कितना मुश्किल होगा, सुकांत मजूमदार ने कहा, "यह आसान काम नहीं होगा और हम आसान काम करना भी नहीं चाहते हैं। कई लोगों ने अनुच्छेद 370 का विरोध किया। उन्होंने कहा कि दस बार प्रधानमंत्री होने पर भी मोदी जी 370 को निरस्त नहीं पाएंगे। हमने इसे हटा दिया और दिखाया कि भाजपा आसान काम करने के लिए नहीं है। कांग्रेस जैसे विपक्षी दल आसान काम करने के लिए यहां हैं। हम (भाजपा) बदलाव लाने के लिए काम करते हैं। हम देश का भविष्य बदलने आए हैं और बदलेंगे।

जेपी नड्डा से मिले सुकांत मजूमदार
इस बीच, पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की और सीएए को जल्द से जल्द लागू करने की मांग की। मजूमदार ने कल भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और एसएससी भर्ती घोटाले का खुलासा करने के बाद बंगाल की स्थिति पर उनसे बात की। एसएससी घोटाले में के आरोपियों में टीएमसी नेता पार्थ चटर्जी भी शामिल हैं। 


उन्होंने आगे कहा, "मैंने बंगाल से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर नड्डा जी से बात की है। सुवेंदु अधिकारी ने अमित शाह से बात की है। मैंने चर्चा की है कि बंगाल में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आने के बाद आने वाले दिनों में हम बंगाल में किन मुद्दों पर काम करेंगे।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed