फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   June Calendar There are many important dates in this month know which day is important for you

जून कैलेंडर: इस माह की कई तारीखें हैं महत्वपूर्ण, जानें आपके काम का है कौन सा दिन?

Tue, 01 Jun 2021 10:51 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 01 Jun 2021 10:51 AM IST
सार

इस महीने 1,3 और 18 जून की तारीख अहम है। 1 जून को कई राज्यों में अनलॉक हो रहा है। 3 जून को केरल में मॉनसून दस्तक देने वाला है तो वहीं 18 जून को भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का पहला फाइनल मैच होगा। 

विज्ञापन
June Calendar There are many important dates in this month know which day is important for you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आमतौर पर जून माह में कोई पर्व या त्योहार नहीं पड़ता, लेकिन इस साल 2021 में जून महीने की ज्यादातर तारीखें अहम हैं। आइए डालते हैं इन तारीखों पर नजर, जो आपके भी काम की हो सकती हैं।  

विज्ञापन


1 जून

  • इस दिन से भारत में कई राज्यों में अनलॉक की शुरुआत हो रही है। 
  • मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड, जम्मू कश्मीर समेत कुछ राज्यों पाबंदियों में छूट मिलेगी। राजस्थान, झारखंड, दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब, पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन होगा। 
  • विज्ञापन
  • हर महीने के शुरुआत में तेल कंपनियां सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं। ऐसे में इनकी कीमत घट या बढ़ सकती है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इनकम टैक्स विभाग नया फाइलिंग वेब पोर्टल पेश करेगा। इस वजह से यह 1 से 6 जून तक बंद रहेगा। 
  • बैंक ऑफ बड़ौदा पॉजिटिव पे सिस्टम की शुरुआत कर रहा है जो 1 जून 2021 को प्रभावी रहेगा। 
  • गूगल फोटोज के साथ मिलने वाली अनलिमिटेड स्टोरेज खत्म करने जा रही है। 
  • 1 जून को 12वीं बोर्ड एग्जाम डेट्स की घोषणा हो सकती है। 

3 जून

  • केरल में 3 जून तक मॉनसून के दस्तक देने की संभावना है। 

4 जून 

  • आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (एमपीसी) की हर दो माह में होने वाली बैठक की जाएगी। 

5 जून

  • इस दिन विश्व पर्यावरण दिवस है। 
  • इस बार 5 जून को पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में पहली बार विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा। 
  • भारत में संपूर्ण क्रांति दिवस मनाएंगे किसान, कृषि कानूनों की कॉपी जलाएंगे। 

10 जून 

  • दुनिया के कई हिस्सों में सूर्य ग्रहण होगा, यह भारत में नजर नहीं आएगा। 
  • सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, दक्षिण पश्चिम अफ्रीका, प्रशांत महासागर और आइसलैंड में दिखाई देगा।

14 जून

  • इस दिन विश्व रक्तदान दिवस है। 

16 जून

  •  एम्स इनी सेट की पीजी के एंट्रेंस एग्जाम होंगे। 

18 जून

  • आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का पहला फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मैच साउथहैंप्टन के द एजिस बाउल मैदान में खेला जाएगा। 
  • भारत में इस दिन को फादर्स डे के रूप में मनाया जाएगा। 

24 जून

  • संत कबीर की जयंती है।

25 जून

  • इस दिन आपातकाल की 46 वीं बरसी है। साल 1975 में आज ही के दिन इंदिरा गांधी सरकार ने आपातकाल लगाया था। 

26 जून 

  • इस दिन अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed