फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Judith D’Souza Has Been Rescued, Indian Woman Abducted in Kabul

जुडिथ के घर लौटी खुशियां, घर वालों ने सरकार का आभार जताया

Sat, 23 Jul 2016 08:31 PM IST
रीता तिवारी/ अमर उजाला, कोलकाता
रीता तिवारी/ अमर उजाला, कोलकाता Updated Sat, 23 Jul 2016 08:31 PM IST
विज्ञापन
Judith D’Souza Has Been Rescued, Indian Woman Abducted in Kabul
पिछले महीने अगवा कर ली गई थीं भारतीय सहायताकर्मी - फोटो : ANI

लगभग डेढ़ महीने लंबे इंतजार के बाद डिसुजा परिवार में खुशियां लौट आई हैं। जुडिथ की सुरक्षित रिहाई की खबर से डिसुजा परिवार में उत्सव और उल्लास का माहौल है। जुडिथ की बहन एग्नेस ने कहा कि उनका पूरा परिवार भारत सरकार का कृतज्ञ है। घरवालों ने सुषमा स्वराज का भी आभार जताया है।

विज्ञापन


 एग्नेस ने बताया कि घरवालों ने शुक्रवार शाम को फोन पर जुडिथ के साथ बात की थी। वह ठीक है। शनिवार शाम को वह दिल्ली से कोलकाता पहुंचने वाली थीं। लेकिन वह कब यहां आएगी, इसे पूरी तरह गोपनीय रखा गया था। 
विज्ञापन


क्या जुडिथ दोबारा अफगानिस्तान जाएगी या किसी और जगह को चुनेगी ? इस सवाल पर एग्नेस का कहना था कि इसका फैसला जुडिथ को ही करना है। हम फिलहाल इस बारे में नहीं सोच रहे हैं। पहले वह घर लौट आए। उसके बाद देखेंगे कि वह क्या चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुडिथ के अपहरणकर्ता आखिर कौन थे और वे क्या चाहते थे ? इस सवाल पर उसके घरवालों का कहना है कि कुछ बातें उन लोगों को भी नहीं बताई गई हैं। एग्नेस ने कहा कि बाद में कुछ बातों का पता चला था। लेकिन उसके बारे में हम बात नहीं कर सकते।

Judith D’Souza Has Been Rescued, Indian Woman Abducted in Kabul
इससे पहले काबुल में अपहृत भारतीय सहायताकर्मी जुडिथ डिसूजा स्वदेश लौट आई हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर उनके सकुशल दिल्ली पहुंचने की खबर दी। उन्होंने कहा कि जुडिथ को बचा लिया गया है। संदिग्ध आतंकियों ने 9 जून को 40 वर्षीय डिसूजा का अपहरण कर लिया था। 
 


डिसूजा अफगानिस्तान की राजधानी में सीनियर तकनीकी सलाहकार के तौर पर आगा खान फाउंडेशन में कार्यरत हैं। यह फाउंडेशन तकरीबन 75 करोड़ डॉलर जुटा कर युद्ध में बरबाद हो चुकी जगहों को फिर से बसाने का काम कर रहा है।  सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा, ‘मुझे यह बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि जुडिथ डिसूजा को बचा लिया गया है।’ इसके लिए उन्होंने अफगानिस्तान के अधिकारियों को भी धन्यवाद दिया। स्वराज ने लिखा, ‘थैंक यू अफगानिस्तान- आप सभी की मदद और सहयोग से जुडिथ को बचा लिया गया। ’ जुडिथ कोलकाता की रहने वाली हैं और उसे संदिग्ध आतंकियों के चंगुल से बचाने के लिए विदेश मंत्रालय अफगान अधिकारियों के संपर्क में था।

सुषमा ने पूरे प्रकरण में असाधारण भूमिका के लिए अफगानिस्तान में भारत के राजदूत मनप्रीत वोहरा की भी प्रशंसा की और कहा कि इस सहायता के लिए वोहरा और अफगानिस्तान दोनों को बहुत-बहुत धन्यवाद।’

गौरतलब है कि इस साल 9 जून को काबुल के कला ए फतुल्ला क्षेत्र में अज्ञात बंदूकधारियों ने जुडिथ का अपहरण कर लिया था। उस समय वह अपने एक दोस्त के साथ रात्रि भोज में शामिल हो कर काबुल लौट रही थीं। ​​( एजेंसी )
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed