{"_id":"5bb941b7867a556a38700312","slug":"judicial-custody-of-bishop-accused-of-nun-rape-14-days-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"नन से दुष्कर्म के आरोपी बिशप की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नन से दुष्कर्म के आरोपी बिशप की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोट्टायम
Updated Sun, 07 Oct 2018 04:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल की एक अदालत ने नन से दुष्कर्म के आरोपी जालंधर के रोमन कैथोलिक बिशप फ्रैंको मुलक्कल की न्यायिक हिरासत अवधि 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है। 20 अक्तूबर तक वह जेल में रहेगा। न्यायिक हिरासत अवधि पूरी होने पर पुलिस ने शनिवार को उसे कोट्टायम की एक अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि मुलक्कल के वकील जमानत के लिए केरल हाई कोर्ट का एक बिर फिर दरवाजा खटखटा सकते हैं। बुधवार को हाई कोर्ट ने मुलक्कल की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। जमानत याचिका का विरोध करते हुए पुलिस ने दलील दी थी कि अगर उसे जमानत मिलती है तो वह जेल से बाहर आने के बाद जांच को प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन
मुलक्कल को फिलहाल पाला की उप जेल में रखा गया है। बिशप पर आरोप है कि उसने 2014 में एक नन के साथ कई मर्तबा दुष्कर्म किया। करीब एक महीने पहले केरल पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन