फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   judges will be deputed to see Digitisation Centre

डिजिटाइजेशन सेंटर देखने जुटेंगे देश भर से जज

Fri, 05 Aug 2016 04:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Fri, 05 Aug 2016 04:07 AM IST
विज्ञापन
judges will be deputed to see Digitisation Centre
डिजिटाइजेशन सेंटर - फोटो : HJFJKK

इलाहाबाद हाईकोर्ट का सेंटर फॉर इनफॉरमेशन एंड टेक्नोलॉजी देशभर के उच्च न्यायालयों के लिए एक नजीर सबित होने जा रहा है।

विज्ञापन


पुराने न्यायिक दस्तावेजों की स्कैनिंग कर उनको डिजिटाइज करने के लिए बना यह केंद्र देश में पहला है।

हाईकोर्ट में इस विषय पर छह अगस्त को एक दिवसीय अखिल भारतीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें देश भर के उच्च न्यायालय से न्यायाधीशों, प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

सम्मेलन में डिजिटाइजेशन से जुड़ी जानकारियां दी जाएंगी तथा सेंटर की उपलब्धियों के बारे में बताया जाएगा।

आयोजन की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी सेंटर के चेयरमैन जस्टिस दिलीप गुप्ता की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों की एक बैठक हुई।
विज्ञापन


इसमें मंडलायुक्त राजन शुक्ला ने नगर निगम को शहर की साफ-सफाई व्यवस्था और नालियों पर ग्रिल लगाने का निर्देश दिया है।

साथ ही यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने और बाहर से आने वाले न्यायाधीशों के संगम और अन्य प्रसिद्ध स्थानों के भ्रमण हेतु व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। सुरक्षा आदि को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के 150वें स्थापना दिवस समारोह के मौके पर डिजिटाइजेशन सेंटर का उद्घाटन भारत के मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर द्वारा किया गया था।

यह देश में अब तक पहला ऐसा सेंटर है जो प्रतिमाह करोड़ों पेज स्कैन कर उसे डिजिटल फार्म में तब्दील कर देगा, ताकि लोगों को अपने मुकदमे की जानकारी ऑनलाइन मिल सके।


इससे अदालतों का बोझ भी काफी कम हो सकेगा। हाईकोर्ट के सम्मेलन में देश भर से आने वाले अतिथियों के संगम स्नान हेतु संगम पर एक खूबसूरत प्लेटफार्म का निर्माण किया जा रहा है।

प्लेटफार्म की डिजाइन काफी खूबसूरत है तथा इसके साथ सुरक्षा के भी पूरे इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed