फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   judges can conduct trial through video conferencing from court room from next week

अगले हफ्ते से न्यायाधीश न्यायालय कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कर सकते हैं सुनवाई: न्यायालय

Tue, 12 May 2020 11:11 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 12 May 2020 11:11 PM IST
सार

शीर्ष अदालत लॉकडाउन लागू होने के बाद से 25 मार्च से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई कर रहा है।

विज्ञापन
judges can conduct trial through video conferencing from court room from next week
supreme court - फोटो : ANI

विस्तार

उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के रूप में मुकदमों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई के लिए न्यायाधीश अगले सप्ताह से न्यायालय कक्ष में आ सकते हैं।

विज्ञापन


शीर्ष अदालत कोविड-19 महामारी के मद्देनजर देश में लॉकडाउन लागू होने के बाद से 25 मार्च से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई कर रहा है। न्यायालय ने अधिवक्ताओं और अपने स्टाफ के प्रॉक्सीमिटी कार्ड भी निलंबित कर रखे हैं।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव, न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना द्वारा एक मामले की सुनवाई के दौरान सालिसीटर जनरल तुषार मेहता ने जानना चाहा कि क्या न्यायाधीश शीर्ष अदालत के परिसर से ही न्यायिक कार्यवाही कर रहे हैं। इस पर पीठ ने कहा, 'हां, यह पायलट परियोजना है और अगले सप्ताह से न्यायाधीश वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए न्यायालय कक्ष में आ सकते हैं।' इस पर मेहता ने कहा, 'उत्तम विचार है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉकडाउन के दौरान पीठ के सदस्य न्यायाधीशों के आवास पर एकत्र होते हैं और वकीलों को अपने घर या कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई मे शामिल होने की अनुमति होती है।

इससे पहले, उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को यह निर्णय लिया था कि 13 मई से उसके एकल न्यायाधीश की पीठ सात साल तक की सजा से संबंधित अपराधों के मामले में अंतरिम जमानत और जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। एकल न्यायाधीश की पीठ मुकदमों के स्थानांतरण के आवेदनों पर भी विचार करेगी।


शीर्ष अदालत में अभी दो या तीन न्यायाधीशों की पीठ मुकदमों की सुनवाई करती है। इसके बाद, पांच सदस्यीय या फिर इससे ज्यादा सदस्यों की संविधान पीठ संवैधानिक महत्व के मुद्दों की सुनवाई करती है।

शीर्ष अदालत लॉकडाउन लागू होने के बाद से 25 मार्च से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed