{"_id":"5c3ded21bdec22732f092f56","slug":"judge-on-medical-leave-sc-may-not-start-hearing-sabarimala-review-pleas-from-jan-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबरीमाला: मेडिकल अवकाश पर हैं जज इंदु मल्होत्रा, सुनवाई में हो सकती है देरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सबरीमाला: मेडिकल अवकाश पर हैं जज इंदु मल्होत्रा, सुनवाई में हो सकती है देरी
Tue, 15 Jan 2019 07:54 PM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Tue, 15 Jan 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबरीमाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि एक जज के मेडिकल अवकाश पर होने के चलते शायद 22 जनवरी को दायर पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई न हो सके। प्रमुख न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि न्यायमूर्ति इंदु मल्होत्रा बीमारी के चलते अवकाश पर हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह सबरीमला मामले में फैसला सुनाने वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ में शामिल एक मात्र महिला न्यायाधीश हैं। बता दें कि यह बात पीठ ने तब कही जब वकील मैथ्यूज जे नेदुंपरा ने उल्लेख किया और पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई के सीधे प्रसारण की मांग की।
विज्ञापन
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबरीमला मुद्दे को लेकर केरल की माकपा के नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार पर मंगलवार को तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कम्युनिस्ट भारत की संस्कृति, इतिहास और आध्यात्मिकता का सम्मान नहीं करते।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने एलडीएफ सरकार और राज्य में यूडीएफ की अगुआई वाले विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि दोनों ही मोर्चे एक ही सिक्के के दो पहलू है। उन्होंने दोनों मोर्चों पर राज्य के लोगों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।
मोदी ने यहां एक जनसभा में कहा, ‘‘हम जानते हैं कि कम्युनिस्ट भारत की संस्कृति, इतिहास और आध्यात्मिकता का सम्मान नहीं करते है।’’ उन्होंने कहा कि सबरीमला मुद्दे पर कांग्रेस के कई रूख हैं। उन्होंने कहा, ‘‘वह संसद में कुछ कहती है और पतनमथिट्टा (जहां अय्यप्पा मंदिर है) में कुछ और कहती है।’’