फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Judge cash discovery row Dhankhar says legislature judiciary not pitted against each other

Judge Cash Discovery Row: उपराष्ट्रपति धनखड़ बोले- कार्यपालिका और न्यायपालिका एक दूसरे के खिलाफ नहीं

Wed, 26 Mar 2025 02:34 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 26 Mar 2025 02:34 PM IST
सार

जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास से नकदी मिलने का मामला संसद में भी गूंज रहा है और इसे लेकर बुधवार को राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने सभी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई। इस बैठक में उन्होंने कहा कि न्यायपालिका और कार्यपालिका एक दूसरे के खिलाफ नहीं हैं। 

विज्ञापन
Judge cash discovery row Dhankhar says legislature judiciary not pitted against each other
जगदीप धनखड़, राज्यसभा सभापति - फोटो : ANI

विस्तार

जज के आवास से नकदी मिलने के मामले पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को कहा कि कार्यपालिका और न्यायपालिका एक दूसरे के खिलाफ नहीं हैं और दोनों को नियंत्रण और संतुलन के साथ मिलकर काम करना होगा। राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि अगर न्यायिक नियुक्तियों की व्यवस्था होती तो आज हालात अलग होते। धनखड़ राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग का जिक्र कर रहे थे, जिसे सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज कर दिया गया था। 
विज्ञापन


राज्यसभा सभापति ने बुलाई बैठक
जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास से नोटों की गड्डियां मिलने के बाद मंगलवार को राज्यसभा में फिर से राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग का मुद्दा उठा। राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने इस मुद्दे पर आगे की रणनीति पर चर्चा करने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की एक बैठक बुलाई थी। इस बैठक में उन्होंने कहा कि लोग इस मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं और कल सदन में इसे लेकर काफी अच्छी चर्चा हुई। इस बैठक में नेता सदन जेपी नड्डा और नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेता मौजूद रहे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जस्टिस वर्मा के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक: राज्यसभा के सभापति ने जेपी नड्डा और खरगे से की मुलाकात, बनी सहमति
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह कार्यपालिका बनाम न्यायपालिका की लड़ाई नहीं है। देश के सभी संस्थानों को साथ मिलकर काम करने की जरूरत है, साथ ही इसमें संतुलन और नियंत्रण का भी ध्यान रखना जरूरी है। सभापति ने कहा कि सदन के नेता और नेता विपक्ष दोनों ने कहा है कि वे अपने-अपने दलों के भीतर व्यापक विचार-विमर्श के बाद उनके पास आएंगे। 

ये भी पढ़ें- Amit Shah: '15-20 साल तक किसी का नंबर नहीं लगने वाला, हम ही सब कुछ करेंगे', विपक्ष पर अमित शाह ने किया कटाक्ष


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed