फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JS of Ministry of Urban Development statement over varanasi cleanliness

स्वच्छ दिखेगी 'मोदी की काशी', शहर से उठ जाएगा 80 फीसदी कूड़ा

Wed, 10 Aug 2016 03:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 10 Aug 2016 03:22 PM IST
विज्ञापन
JS of Ministry of Urban Development statement over varanasi cleanliness
नरेंद्र मोदी
केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव प्रवीण प्रकाश ने मंगलवार को वाराणसी के करसड़ा प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आने वाले समय में स्वच्छ शहरों की रैंकिंग में वाराणसी का स्थान ऊपर आएगा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि एक सितंबर 2016 से शहर के 80 फीसदी कूड़े का निस्तारण हो जाएगा। 
विज्ञापन


प्रवीण प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में स्थित करसड़ा प्लांट के सुचारू रूप से चालू हो जाने के बाद शहर में 20 प्रतीशत कूड़ा ही दिखेगा। इसके साथ ही सफाई अभियान में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश दिया। इसके साथ ही कई मुख्य बिंदुओं पर मेयर से बात की।
विज्ञापन


प्रवीण प्रकाश ने  बताया कि उन्हें वाराणसी के विकास के लिए नोडल ऑफिसर बनाया गया है। एक जनवरी को एक बार फिर से शहरों की स्वच्छता की  रैंकिंग होगी। उम्मीद है कि इसमें वाराणसी की रैंकिंग ऊपर उठेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि करसड़ा प्लांट से शहर का हर रोज 80 फीसदी कूड़ा निस्तारित हो जाएगा। इससे खाद और बिजली बनेगी। इससे आम लोगों का काफी फायदा होगा।

स्वच्छता रैंकिंग में गंदे शहरों में एक था वाराणसी

JS of Ministry of Urban Development statement over varanasi cleanliness
फाइल फोटो
बताते चलें कि फरवरी 2016 को देश के 73 प्रमुख शहरों के स्वच्छता सर्वेक्षण में मैसूर सबसे आगे था। जबकि धनबाद निचले पायदान पर रहा। इसमें 10 लाख से ज्यादा की आबादी वाले 53 शहरों और 22 राज्यों की राजधानियों को शामिल किया गया था। 

इस सर्वेक्षण में वाराणसी सबसे गंदे 10 शहरों में एक था। इसके बाद वहां की काफी आलोचना हुई थी। विपक्षी पार्टियों ने इसमें स्वच्छ भारत अभियान और नरेंद्र मोदी के प्रयास पर कटाक्ष किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed