फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JPC Chairman Jagdambika Pal says Waqf Amendment Bill will benefit poor and backward Muslims

Waqf Bill: 'विधेयक से गरीब-पिछड़े मुसलमानों को होगा लाभ', जगदंबिका पाल बोले- जेपीसी की कड़ी मेहनत रंग लाई

Wed, 02 Apr 2025 11:17 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 02 Apr 2025 11:17 AM IST
सार

वक्फ संशोधन विधेयक पर बनी संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने कहा कि इस विधेयक से गरीब और पिछड़े मुसलमानों को लाभ होगा। उन्होंने आज के दिन को ऐतिहासिक बताया, क्योंकि आज लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश होगा। इस दौरान उन्होंने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप भी लगाया। 

विज्ञापन
JPC Chairman Jagdambika Pal says Waqf Amendment Bill will benefit poor and backward Muslims
जगदंबिका पाल, भाजपा सांसद - फोटो : एएनआई

विस्तार

भाजपा सांसद और वक्फ संशोधन विधेयक पर बनी संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने बुधवार को कहा कि इस विधेयक से गरीब और पसमांदा (पिछड़े) मुसलमानों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि जेपीसी की कड़ी मेहनत रंग लाई है। पाल ने कहा कि जेपीसी की बैठकें आयोजित की गईं और विपक्ष को हर दिन आठ घंटे सुना। 

विज्ञापन


जगदंबिका पाल ने आज के दिन को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा, 'सरकार आज संशोधित रूप में विधेयक को संसद में लेकर आ रही है। यह निश्चित रूप से एक ऐतिहासिक दिन है। आज इस विधेयक के पारित होने से गरीब और पसमांदा मुसलमानों को लाभ मिलने जा रहा है।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Parliament Budget Session Live: लोकसभा की कार्यवाही जारी; 12 बजे पेश होगा वक्फ बिल, आठ घंटे तक चर्चा होगी
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर राजनीतिकरण करने का आरोप
पाल ने विधेयक के विरोध पर भी बात की। इस दौरान भाजपा सांसद ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) पर इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'चाहे विपक्ष हो या ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड जो रमजान में नमाज के दौरान मस्जिदों में काली पट्टी बांधने की अपील कर रहा है, वे इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहे हैं।'


मुसलमानों के लिए सबसे बड़ी 'ईदी' होगी बिल में संशोधन: रजा
भाजपा नेता मोहसिन रजा ने वक्फ संशोधन विधेयक संसद में पेश किए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बिल में संशोधन पारित होना हाशिये पर पड़े मुसलमानों के लिए सबसे बड़ी 'ईदी' होगी। 

ये भी पढ़ें: वक्फ बिल पर रार: आज लोकसभा में होगा पेश, अखिलेश यादव बोले- यह हमें मंजूर नहीं... इसका विरोध करेंगे

चर्चा में विपक्ष के मुद्दों पर हो विचार: चमाला
इस बीच, कांग्रेस सांसद किरण कुमार चमाला ने कहा कि यदि विधेयक किसी विशेष समुदाय के खिलाफ है या उसे खत्म करने की कोशिश करता है, तो वे इसका विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने आज लोकसभा में आठ घंटे की चर्चा आयोजित करने पर सहमति दी है। चर्चा के दौरान, विपक्षी सदस्यों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर विचार किया जाना चाहिए, क्योंकि यह एक लोकतांत्रिक मंच है। उन्होंने कहा कि मुद्दों को जेपीसी की तरह ध्वस्त नहीं करना चाहिए। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed