फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JP Nadda will lead a march in support of Citizenship Act in west bengal, will address a rally too

नागरिकता कानून: नड्डा बोले, लोगों के समर्थन ने ममता के वोट बैंक की राजनीति को खारिज कर दिया

Mon, 23 Dec 2019 03:23 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 23 Dec 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
JP Nadda will lead a march in support of Citizenship Act in west bengal, will address a rally too

नागरिकता कानून के समर्थन में भाजपा आज कोलकाता में बड़ी रैली की है। रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि यहां मौजूद लोगों की भारी भीड़ दिखाती है कि लोग नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी इस कानून का विरोध करके केवल वोट बैंक की राजनीति कर रही हैं। ममता को कानून के पक्ष में भारी समर्थन देखना चाहिए और यह समझना चाहिए कि जनता ने वोट बैंक की राजनीति को खारिज कर दिया है।  दुर्भाग्यपूर्ण है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी राजनीति को हमेशा ही राष्ट्रीय हित से ऊपर रखा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का लक्ष्य पड़ोसी देशों में प्रताड़ित किए जा रहे लोगों का भला करना है। हमारी रैली में लोगों की भीड़ से पता चलता है कि लोग नागरिकता संशोधन कानून पर सरकार के फैसले के साथ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नड्डा ने कहा कि हमारे देश में मुस्लिम फले-फूले जबकि पाकिस्तान में हिंदू प्रताड़ित हुए। टीएमसी, अन्य विपक्षी दल सीएए पर जनता को गुमराह कर रहे हैं, संशोधित कानून नागरिकता प्रदान करता है न कि नागरिकता छीनता है। आज हमने देखा कि बंगाल मोदी जी के साथ खड़ा है। यहां की जनता ने नागरिकता संशोधन अधिनियम का स्वागत किया है। बंगाल के लोग 'देश-भक्त' हैं।


रैली में पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे। भाजपा की रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उमड़े। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed