फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JP Nadda says Bihar became sinking state under Lalu Prasad rule

Bihar Politics: जेपी नड्डा बोले- लालू प्रसाद के शासन में 'डूबता बिहार' बना, नीतीश के में अंधकार से बाहर आया

Sat, 29 Mar 2025 06:44 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 29 Mar 2025 06:44 PM IST
सार

दिल्ली भाजपा के बिहार दिवस कार्यक्रम में जेपी नड्डा ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लालू राज में राज्य डूबता बिहार बन गया। अब नीतीश राज में अंधकार से बाहर आया है और शिक्षा समेत कई क्षेत्रों में प्रगति कर रहा है। 

विज्ञापन
JP Nadda says Bihar became sinking state under Lalu Prasad rule
जेपी नड्डा, भाजपा अध्यक्ष - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई

विस्तार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद के शासन में राज्य 'डूबता बिहार' बन गया और 'जंगल राज' में डूब गया। अब नीतीश कुमार के शासन में राज्य अंधकार से बाहर आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार प्रगति का गवाह बना है और शिक्षा समेत कई क्षेत्रों में प्रगति कर रहा है। 

विज्ञापन


जेपी नड्डा ने दिल्ली भाजपा के पूर्वांचल मोर्चा द्वारा आयोजित बिहार दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिहार में एक विशेष आभा और गतिशीलता है। राज्य ने दुनिया को लोकतंत्र दिया। नालंदा और विक्रमशिला सीखने के महान स्थान हैं। उन्होंने कहा कि आज भी बिहार के छात्र बड़ी संख्या में दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे हैं, और राज्य के कई प्रोफेसर अपनी शैक्षणिक योग्यता के लिए विश्व स्तर पर प्रसिद्ध हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar Election: बिहार दिवस को छोड़ लालू पर तंज कसने लगे नड्डा; तेजस्वी तो पैदा भी नहीं हुए थे- ऐसा क्यों बोले

लालू राज में पटना में शाम को बाहर निकलना मुश्किल था
अपने संबोधन के दौरान, जेपी नड्डा ने 1990 के दशक का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 1970 के दशक के आसपास बिहार एक प्रगतिशील राज्य था, लेकिन लालू यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में राज्य डूबता बिहार बन गया। उस समय पटना में शाम को बाहर निकलना मुश्किल था। नड्डा ने कहा कि डॉक्टरों को राज्य से भागने के लिए मजबूर किया गया। शादी-पार्टियों के लिए शोरूम से नए वाहन जबरन निकाल लिए गए।

नड्डा ने तेजस्वी यादव पर भी किया कटाक्ष
जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि बिहार में कोई 'जंगल राज' नहीं था, क्योंकि वे 'उस समय पैदा ही नहीं हुए थे।'

ये भी पढ़ें: Parliament: बंगाल छोड़कर सभी राज्यों में आयुष्मान योजना लागू; पांच वर्षों में 47 फीसदी बढ़ा फलों का निर्यात

दिल्ली भाजपा और पूर्वांचल मोर्चे के कार्यकर्ताओं की सराहना की
जेपी नड्डा ने दिल्ली भाजपा और उसके पूर्वांचल मोर्चे के कार्यकर्ताओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के चलते दिल्ली में पार्टी की सरकार तब बनी, जब राजधानी विनाश की ओर बढ़ रही थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बिहार में भी चुनाव प्रचार में शामिल होने का आह्वान किया। 

बिहार सबसे पहला लोकतंत्र: मनोज तिवारी
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि बिहार ने देश-दुनिया को बहुत कुछ दिया है। बिहार सबसे पहला लोकतंत्र है। वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर उन्होंने कहा, 'वक्फ विधेयक के नाम पर मुस्लिम नेता लगातार मुस्लिम समुदाय से झूठ बोल रहे हैं। 



बिहार ने देश की संस्कृति में दिया बड़ा योगदान: कमलजीत 
बिहार दिवस समारोह के मौके पर भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि हमारा देश 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' है। बिहार ने देश की संस्कृति में बहुत बड़ा योगदान दिया है। एनडीए बिहार की संस्कृति और शिक्षा को विकसित करने के लिए काम कर रहा है।



संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed