फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JP Nadda Odisha visit called congress a spokesperson of urban naxals news in hindi

Odisha: नड्डा ने कांग्रेस को बताया शहरी नक्सलियों का प्रवक्ता, अनुच्छेद 370 पर विपक्ष के रुख की निंदा की

Thu, 26 Sep 2024 03:35 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 26 Sep 2024 03:35 PM IST
सार

नड्डा ने दावा किया कि भाजपा ही एकमात्र सच्ची राष्ट्रीय पार्टी है जो लोकतांत्रिक ढंग से काम करती है।अनुच्छेद 370 और तीन तलाक पर कांग्रेस के रुख की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि ये भाजपा है जिसने भारतीय जनसंघ के नाम पर 1952 में कहा था कि एक ही देश में 'दो निशान, दो विधान और दो प्रधान' नहीं चलेंगे।

विज्ञापन
JP Nadda Odisha visit called congress a spokesperson of urban naxals news in hindi
जेपी नड्डा - फोटो : X/BJP4India

विस्तार

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा आज ओडिशा पहुंचे। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और अन्य वर्ष्ठ नेताओं ने उनका राज्य में स्वागत किया।  भुवनेश्वर में उन्होंने भाजपा सदस्यता अभियान को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला। नड्डा ने कांग्रेस को शहरी नक्सलियों का प्रवक्ता बताया। इसके अलावा उन्होंने अनुच्छेद 370 और तीन तलाक व्यवस्था को खत्म करने पर कांग्रेस के रुख की भी निंदा की। 
विज्ञापन


नड्डा ने कहा, "कांग्रेस अब शहरी नक्सलियों की प्रवक्ता बन गई है और साथ ही देश में विघटनकारी ताकतों को बढ़ावा दे रही है। दो पार्टियों की तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस अलग-अलग धड़ों में काम करती है, जबकि भाजपा मिलजुल कर काम करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम 'सबका साथ, सबका विश्वास, सबका प्रयास' के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहे हैं।"
विज्ञापन


नड्डा ने कांग्रेस को घेरा
नड्डा ने दावा किया कि भाजपा ही एकमात्र सच्ची राष्ट्रीय पार्टी है जो लोकतांत्रिक ढंग से काम करती है। उन्होंने कहा, "भाजपा एक समर्पित कैडर और अधिकतम जन अनुयायी वाली एक वैचारिक पार्टी है।" भाजपा नेता ने कहा, "कौन सी ऐसी पार्टी है जो विचारधारा पर चली? हमारे वामपंथी दल के साथी कहां से चले थे और कहां पहुंच गए। किससे दोस्ती की किससे दुश्मनी की समझ ही नहीं आया। आज केरल में वे आपस में नूरा कुश्ती करते हैं और दिल्ली में दोस्ती करते हैं। पश्चिम बंगाल में लड़ते हैं और दिल्ली में साथी बनकर खड़े हो जाते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुच्छेद 370 और तीन तलाक पर कांग्रेस के रुख की निंदा करते हुए उन्होंने कहा,  "ये भाजपा है जिसने भारतीय जनसंघ के नाम पर 1952 में कहा था कि एक ही देश में 'दो निशान, दो विधान और दो प्रधान' नहीं चलेंगे। हमने एक लंबी यात्रा की। साल 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में धारा 370 को हटा दिया गया। जम्मू-कश्मीर का संविधान अलग था और भारत का संविधान अलग था। भारत के लगभग 200 कानून ऐसे थे जो जम्मू-कश्मीर की धरती पर लागू नहीं होते थे।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed