फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JP Nadda met Nepal government delegation BRS leader distributed tomatoes big news in hindi

Big News: नेपाल सरकार के प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, बीआरएस नेता ने बांटे टमाटर, पढ़ें देश की अहम खबरें

Tue, 25 Jul 2023 07:13 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 25 Jul 2023 07:13 AM IST
सार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (माओइस्ट सेंटर) के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। नड्डा ने ट्वीट किया, हमारी ‘भाजपा को जानो’ पहल के तहत यह मुलाकात हुई। यह पहल वैश्विक समुदाय तक पार्टी की पहुंच और विचारधारा को साझा करने की कड़ी है।

विज्ञापन
JP Nadda met Nepal government delegation BRS leader distributed tomatoes big news in hindi
National News - फोटो : Social Media

विस्तार

नड्डा ने नेपाल की सत्तारूढ़ पार्टी के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात

विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (माओइस्ट सेंटर) के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। नड्डा ने ट्वीट किया, हमारी ‘भाजपा को जानो’ पहल के तहत यह मुलाकात हुई। यह पहल वैश्विक समुदाय तक पार्टी की पहुंच और विचारधारा को साझा करने की कड़ी है। भाजपा ने इससे पहले कहा था कि नेपाल की सत्तारूढ़ पार्टी का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल उसके निमंत्रण पर 23-28 जुलाई के बीच भारत में है। 

शाह से मुलाकात के बाद संजय बोले तेलंगाना में पार्टी को सत्ता में लाएंगे
भाजपा की तेलंगाना इकाई के पूर्व अध्यक्ष बंडी संजय कुमार ने सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। कुमार ने कहा कि एकजुट होकर काम करेंगे और तेलंगाना में पार्टी को सत्ता में लाएंगे। पिछले दिनों भाजपा ने संजय कुमार की जगह केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को तेलंगाना इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया था। रेड्डी ने 21 जुलाई को हैदराबाद में प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाला था। 

विज्ञापन

महाराष्ट्र : बाघ के शिकार मामले में 11 गिरफ्तार, 5 नाबालिग हिरासत में
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने बाघ के शिकार मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार करने के साथ पांच नाबालिगों को हिरासत में लिया है। इनके पास से बाघ के नाखून भी बरामद किए गए। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व (टीएटीआर) और गढ़चिरौली वन विभाग के जवानों वाली एसटीएफ टीम ने रविवार को आरोपियों को पकड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


तेलंगाना : केटी रामा राव के जन्मदिन पर बीआरएस नेता ने बांटे टमाटर
तेलंगाना में सत्तारूढ़ बीआरएस नेता राजनाला श्रीहरि ने सोमवार को मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव के बेटे केटी रामा राव के 47वें जन्मदिन पर महिलाओं को टमाटर वितरित किए। वारंगल में श्रीहरि ने कहा, उन्होंने शहर के चौरास्ता केंद्र में लगभग 250-300 महिलाओं को डेढ़ किलोग्राम टमाटर की एक-एक टोकरी वितरित की। श्रीहरि ने कहा कि वह एक दिन रामा राव को तेलंगाना का मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं। 

सिलीगुड़ी में 5 बांग्लादेशी महिलाओं को छुड़ाया गया, 3 तस्कर गिरफ्तार
बंगाल के सिलीगुड़ी में पुलिस ने मानव तस्करी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच बांग्लादेशी महिलाओं को मुक्त कराया है। इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर सिलीगुड़ी मेट्रो पुलिस के विशेष अभियान समूह ने रविवार देर रात न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन के पास उन्हें रोका। तीनों आरोपी भारतीय हैं और सभी शनिवार को पांच महिलाओं के साथ ढाका से निकले थे। 

ओडिशा : जेई सिविल मेंस का पेपर लीक...परीक्षा रद्द, 9 लोग गिरफ्तार
पेपर लीक होने से ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने जेई सिविल मेन्स परीक्षा रद्द कर दी है। ओएसएससी के चेयरमैन अभय ने ट्वीट कर बताया, 16 जुलाई को आयोजित परीक्षा रद्द कर दी गई है। तीन सितंबर को दोबारा परीक्षा आयोजित होने की भी सूचना जारी की गई है। एसपी सागरिका नाथ के मुताबिक, पेपर लीक मामले में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मास्टरमाइंड की भी पहचान हो गई है। वह राज्य से बाहर है। उसे पकड़ने की पूरी कोशिश की जा रही है।

एंटीलिया मामला : पूर्व पुलिसकर्मी प्रदीप की अंतरिम जमानत बढ़ाई
सुप्रीम कोर्ट ने रिलायंस समूह के मालिक मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर खड़ी मिली विस्फोटक से लदी एसयूवी कार और कारोबारी मनसुख हिरेन की हत्या के मामले में मुंबई पुलिस के पूर्व अफसर प्रदीप शर्मा की अंतरिम जमानत दो हफ्ते बढ़ा दी। शर्मा को यह राहत उनकी पत्नी की सर्जरी को ध्यान में रखकर दी गई है। जस्टिस एएस बोपन्ना और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने हालांकि स्पष्ट किया कि चूंकि अंतरिम जमानत को बार-बार बढ़ाया जा रहा है, इसलिए यह आखिरी विस्तार होगा।

त्रिपुरा में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.8 दर्ज की गई तीव्रता
त्रिपुरा में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 दर्ज की गई है। केंद्र ने बताया कि भूकंप के झटके सोमवार दोपहर तीन बजकर 34 मिनट पर महसूस किए गए हैं। त्रिपुरा का खोवाई क्षेत्र इसका केंद्र रहा है। हालांकि, अब तक किसी जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed