फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JP Nadda inaugurates six BJP offices in Odisha to start to groundwork for 2024 Lok Sabha

भाजपा का मिशन 2024, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ओडिशा में छह भाजपा कार्यालयों को किया उद्घाटन

Tue, 17 Nov 2020 11:45 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 17 Nov 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
JP Nadda inaugurates six BJP offices in Odisha to start to groundwork for 2024 Lok Sabha
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : Twitter/@BJP4India

बिहार विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के बाद भाजपा के हौसले बुलंद हैं। पार्टी का ध्यान अब उन राज्यों पर हैं, जहां भाजपा की सरकारें नहीं हैं। इसे ध्यान में रखते हुए 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारी के सिलसिले में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पूरे देश का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ओडिशा में पार्टी के छह कार्यालयों का उद्घाटन किया और लोगों को संबोधित किया। 

विज्ञापन


जेपी नड्डा ने कहा, आज मेरा सौभाग्य है कि मुझे ओडिशा के छह स्थानों पर बने भाजपा के जिला कार्यालयों के उद्घाटन का अवसर मिला है। मैं ओडिशा की इकाई को और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा, 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक कल्पना हम सभी के सामने रखी थी और उस समय के अध्यक्ष अमित शाह के साथ चर्चा की थी कि हमें ये प्रयास करना चाहिए कि हर जिले में भाजपा का कार्यालय हो।
विज्ञापन


 
400 कार्यालय बनकर तैयार, 200 कार्यलयों पर चल रहा तेजी से काम
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ये नए कार्यालय मॉडर्न व्यवस्थाओं से सुसज्जित हैं। कॉन्फ्रेंस हॉल, मीटिंग हॉल, डिजिटल कामकाज की व्यवस्था, ई-लाइब्रेरी जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं यहां उपलब्ध हैं। आज मुझे खुशी होती है आपको बताते हुए कि लगभग हमारे 400 कार्यालय बनकर तैयार हैं, लगभग 200 कार्यालयों पर कार्य तीव्र गति से चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, कार्यालय हमारे संस्कार केंद्र होते हैं, ये हमें पार्टी से जोड़ने का काम करते हैं। कई पार्टी के कार्यालय घरों से चलते हैं। जो कार्यालय घरों से चलते हैं वो परिवार की पार्टी बन जाती है। जो पार्टी कार्यालय से चलती है, वो पार्टी ही परिवार बन जाती है। 

बिहार में जनता ने भाजपा को भरपूर आशीर्वाद दिया
जेपी नड्डा ने कहा, कुछ दिन पहले ही बिहार चुनाव और देश में सम्पन्न हुए उपचुनाव के नतीजे आएं। इन चुनावों में जनता ने भाजपा को भरपूर आशीर्वाद दिया। पार्टी के संस्कारों को प्राप्त करने के लिए कार्यालय एक उचित स्थान होता है।  

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, बिहार चुनाव में भाजपा ने 74 सीटों पर जीत दर्ज की, हमारा स्ट्राइक रेट 67 फीसदी रहा है। मैं बिहार के कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता को बधाई देता हूं और आशीर्वाद देता हूं। यह बात भी स्पष्ट हो गई की मोदी जी के काम पर बिहार ने मोहर लगाई है। 

बिहार में युवाओं, महिलाओं ने प्रधानमंत्री को समर्थन दिया
नड्डा ने कहा, बिहार में लोग जातिवाद, समाज को बांटने के विषय पर बोलते थे। लेकिन नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की संस्कृति भारत को दी है। बिहार की जनता ने इसी पर मुहर लगाई है। विशेषकर युवाओं, महिलाओं ने नरेंद्र मोदी को समर्थन दिया है। 


उन्होंने कहा, हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री ने कोरोना महामारी के दौरान 20 लाख करोड़ रुपये के आत्मनिर्भर भारत पैकेज से आपदा को अवसर में बदलने का प्रयास किया है। गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत गंजाम, बालासोर, बलांगीर और भद्रक जिले में स्थानीय स्तर पर योजनाएं बन रही है। मैं प्रदेश के पदाधिकारियों से निवेदन करूंगा कि हम इन 4 जिलों में अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दिलाने में मदद करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed