फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JP Nadda hits out at Mamata Banarjee and Rahul Gandhi says Mamata on her way out

ममता-राहुल पर बरसे नड्डा, कहा-दीदी की सरकार का समय अब खत्म हो चुका

Fri, 27 Sep 2019 07:06 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 27 Sep 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
JP Nadda hits out at Mamata Banarjee and Rahul Gandhi says Mamata on her way out
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा - फोटो : ANI

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के निरस्त किए जाने का विरोध करने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने हमला बोला है। ममता पर निशाना साधते हुए बरसते हुए नड्डा ने शुक्रवार को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार का समय अब खत्म हो चुका है।

विज्ञापन


अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर यहां एक सेमिनार में नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की देशभक्ति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयानों का पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में भारत के खिलाफ उपयोग किया।
विज्ञापन


नड्डा ने कहा कि ममता तुष्टिकरण की राजनीति में इतनी अधिक व्यस्त हैं कि राष्ट्रीय हित उनके लिए पीछे छूट गया है। उन्होंने कहा कि दीवार पर लिखी इबारत साफ है। उनकी सरकार का समय समाप्त हो गया है। यह केवल समय की बात है कि भाजपा बंगाल में सत्ता में आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि क्या ममता बनर्जी के लिए राष्ट्रीय हित की तुलना में वोट बैंक अधिक अहम है? उन्हें जवाब देना चाहिए कि उनकी पार्टी ने क्यों देश की एकजुटता के कदम का विरोध किया।


राहुल गांधी की आलोचना करते हुए नड्डा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों को देखिए। पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में भारत का विरोध करने के लिए उनके बयानों का उपयोग किया। उन्होंने सवाल किया कि क्या यह राष्ट्रवाद है? क्या यह देशभक्ति है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed