फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JP Nadda held an important meeting Congress Meeting on 15th July Ajit Pawar reached Delhi Owaisi got Bail

Politics: जेपी नड्डा ने की अहम बैठक, कांग्रेस का मंथन 15 को; अजित पवार दिल्ली पहुंचे और ओवैसी को कोर्ट से राहत

Wed, 12 Jul 2023 09:46 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 12 Jul 2023 09:46 PM IST
सार

Politics: भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने चुनाव की तैयारियों पर बुधवार को पार्टी नेताओं की एक अहम बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों की रणनीति को लेकर चर्चा हुई। 

विज्ञापन
JP Nadda held an important meeting Congress Meeting on 15th July Ajit Pawar reached Delhi Owaisi got Bail
JP Nadda - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने चुनाव की तैयारियों पर बुधवार को पार्टी नेताओं की एक अहम बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों की रणनीति को लेकर चर्चा हुई। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह भाजपा के 'लोकसभा प्रवास' कार्यक्रम से जुड़े नेताओं की एक बैठक थी, जिसका मकसद लगभग 160 लोकसभा सीटों पर अपनी उम्मीदों को बढ़ाना था, जिनमें से ज्यादातर पर पार्टी पिछले लोकसभा चुनावों में जीत नहीं पाई थी। इनमें बागपत और रोहतक जैसी सीटें भी शामिल हैं, जिन पर भाजपा ने मामूली अंतर से जीत हासिल की थी। 
विज्ञापन

कांग्रेस मानसून सत्र के लिए बनाएगी रणनीति
दूसरी ओर संसद के आगामी सत्र के लिए कांग्रेस ने भी रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है। मानसून सत्र में उठाए जाने वाले मुद्दों और उनकी रणनीति पर चर्चा के लिए कांग्रेस 15 जुलाई को मंथन करेगी। इस दौरान कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक होगी। इसकी अध्यक्षता कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगी।
 

अजित पवार-प्रफुल्ल पटेल दिल्ली पहुंचे
इस बीच महाराष्ट्र में विभागों के बंटवारे को लेकर गतिरोध के बीच राकांपा के वरिष्ठ नेता अजित पवार और प्रफुल्ल पटेल बुधवार शाम दिल्ली पहुंचे। यहां वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष ने महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना-राकांपा गठबंधन में दरार की अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि विभागों के आवंटन के मुद्दे को सुलझा लिया गया है। एक-दो दिन में मंत्रिपरिषद का विस्तार हो जाएगा।
 

विज्ञापन

असदुद्दीन ओवैसी को राहत
दूसरी ओर महाराष्ट्र की नांदेड़ कोर्ट से एआईएमआईएम अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी को बड़ी राहत मिल गई। कोर्ट ने बुधवार को उन्हें जमानत दे दी। मामला नांदेड़ में 2011 के स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान बिना अनुमति के सार्वजनिक रैली आयोजित करने से जुड़ा है।

मराठी दैनिक ने उद्धव पर साधा निशाना
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) समर्थित मराठी दैनिक 'तरुण भारत' ने उद्धव ठाकरे को एक 'अयोग्य' पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में 'बदनाम' बताया है। इससे कुछ दिन पहले शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को नागपुर के लिए कलंक बताया है। अखाबर ने एक संपादकीय में यह भी कहा कि फडणवीस एक स्व-निर्मित उपलब्धि हासिल करने वाले व्यक्ति, लेकिन ठाकरे ने पार्टी और उसके चुनाव चिह्न को भी खो दिया है, जो उन्हें विरासत में मिला था। इसमें कहा गया है कि राजनीति में आलोचना अपेक्षित है, लेकिन ठाकरे ने शहर की हालिया यात्रा के दौरान सभी हदें पार कर दी हैं। वह राज्य अयोग्य (पूर्व) मुख्यमंत्री होने के लिए बदनाम हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed