फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JP Nadda Attack on Rahul Gandhi, says We saw yet another failed edition of Project RG Relaunch today

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा, आज हमने 'राहुल गांधी रिलॉन्च प्रोजेक्ट' का विफल संस्करण देखा

Mon, 20 Jul 2020 02:23 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 20 Jul 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
JP Nadda Attack on Rahul Gandhi, says We saw yet another failed edition of Project RG Relaunch today
राहुल गांधी-जेपी नड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर हमला बोल रहे हैं। उन्होंने सोमवार को एक वीडियो ट्वीट कर सरकार को निशाने पर लिया। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल के इस प्रयास की तुलना कांग्रेस द्वारा उन्हें फिर से लॉन्च करने से कर दी। 

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, 'सालों से, एक राजवंश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बर्बाद करने की कोशिश कर रहा है। लेकिन उनके लिए दुख की बात है कि पीएम मोदी का 130 करोड़ भारतीयों के साथ जुड़ाव गहरा है। वह उनके लिए जीते और काम करते हैं। जो लोग उन्हें बर्बाद करना चाहते हैं, वे केवल अपनी ही पार्टी को बर्बाद कर देंगे।'
विज्ञापन

 

नड्डा ने कहा, 'हमने आज एक बार फिर 'आरजी रिलॉन्च प्रोजेक्ट' का विफल संस्करण देखा। राहुल गांधी जी, हमेशा की तरह, तथ्यों पर कमजोर और बदनामी करने पर मजबूत थे। रक्षा और विदेश नीति के मामलों का राजनीतिकरण करने का प्रयास 1962 के अपने पिछले पापों को धोने और भारत को कमजोर करने के लिए एक राजवंश की हताशा को दर्शाता है।'

उन्होंने कहा, '1950 के दशक से, चीन ने एक ऐसे राजवंश में रणनीतिक निवेश किया है जिसने उसे समृद्ध लाभांश दिया है। 1962 को याद करें, यूएनएससी सीट को छोड़ देना, चीन को बहुत सारी जमीन दे देना, यूपीए के समय बहुत धूमधाम से एमओयू पर हस्ताक्षर किया जाना, राजीव गांधी फाउंडेशन को फंड और बहुत कुछ।'

यह भी पढ़ें: नड्डा का राहुल पर हमला, खारिज और बेदखल किया गया राजवंश पूरा विपक्ष नहीं हो सकता

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, 'हाल के वर्षों में, चाहे वो दोकलम हो या वर्तमान संकट, राहुल जी भारत के सशस्त्र बलों पर विश्वास करने के बजाय चीनियों की बात सुनना पसंद करते हैं। एक राजवंश एक कमजोर भारत और एक मजबूत चीन क्यों चाहता है?'

राहुल ने साधा था पीएम पर निशाना
दरअसल, सोमवार को राहुल गांधी ने एक बार फिर चीन के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा। उन्होंने कहा कि पीएम ने सत्ता में आने के लिए अपनी नकली मजबूत छवि को गढ़ा है। सोमवार को उन्होंने एक ट्वीट किया और इसके साथ चीन की रणनीति को लेकर एक वीडियो भी साझा किया।  


गांधी ने एक वीडियो जारी कर चीन के साथ मौजूदा गतिरोध को लेकर कहा, 'यह साधारण सीमा विवाद नहीं। मेरी चिंता है कि चीनी आज हमारे इलाके में बैठे हैं। सवाल यह है कि चीन की सामरिक रणनीति क्या है? चीनी बगैर रणनीतिक सोच के कोई कदम नहीं उठाते।'

कांग्रेस नेता ने कहा, 'चीन ने दिमाग में संसार का नक्शा खींचा हुआ है, जिसे वह अपने हिसाब से आकार देने की कोशिश कर रहा है। उसी के तहत ग्वादर आता है, उसी में बेल्ट एंड रोड आता है। यह इस धरती की पुनर्रचना करने का प्रयास है। इसलिए जब आप चीनियों के बारे में सोचें तो आपको यह समझना होगा कि वह किस स्तर पर सोच रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed