फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JP Nadda arrives in Tripura to address bjp rally in South Tripura to mark completion of Modi govt nine years

Tripura: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा त्रिपुरा दौरे पर अगरतला पहुंचे, आज मेगा रैली को करेंगे संबोधित

Sat, 17 Jun 2023 02:32 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 17 Jun 2023 02:32 AM IST
सार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज दक्षिण त्रिपुरा में एक मेगा रैली को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह संपर्क से समर्थन के तहत अगरतला में दो प्रभावशाली परिवारों से मिलेंगे।

विज्ञापन
JP Nadda arrives in Tripura to address bjp rally in South Tripura to mark completion of Modi govt nine years
JP Nadda in Tripura - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार रात त्रिपुरा की राजधानी अगरतला पहुंचे। मुख्यमंत्री माणिक साहा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य और राज्यसभा सांसद बिप्लब कुमार देब ने अगरतला हवाईअड्डे पर उनका स्वागत किया। केंद्र में मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जेपी नड्डा दक्षिण त्रिपुरा में आज आयोजित होने वाली भाजपा की मेगा रैली को संबोधित करेंगे। यह रैली संतिरबाजार स्कूल मैदान में आयोजित होगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


त्रिपुरा के सीएम साहा ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दक्षिण त्रिपुरा जिले के संतिरबाजार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली एक रैली को संबोधित करने के लिए राज्य के दौरे पर पहुंचे। हमने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के पूर्वोत्तर समन्वयक संबित पात्रा शुक्रवार को दिन में त्रिपुरा पहुंचे और पार्टी के कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री के साथ बैठक की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर पूरे संतिरबाजार अनुमंडल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा बलों को तैनात किया जा रहा है।

भाजपा के एक नेता ने कहा कि जेपी नड्डा सुबह करीब 11 बजे रैली को संबोधित करेंगे। इसके अलावा, वह संपर्क से समर्थन के तहत अगरतला में दो प्रभावशाली परिवारों से मिलेंगे। शनिवार दोपहर बाद वह त्रिपुरा से रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed