{"_id":"60184a138ebc3e340c4f718d","slug":"jp-hinduja-says-budget-will-give-a-new-direction-to-the-country-and-will-take-the-great-heights-of-economy","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश को नई दिशा देगा और बहुत ऊंचाई पर ले जाएगा बजट: हिंदुजा ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देश को नई दिशा देगा और बहुत ऊंचाई पर ले जाएगा बजट: हिंदुजा
Tue, 02 Feb 2021 12:06 AM IST
देव कश्यप
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
बजट 2021
- फोटो : PTI
जाने माने अनिवासी भारतीय उद्योगपति और हिंदुजा समूह के को चेयरमैन जीपी हिंदुजा ने मोदी सरकार के वर्ष 2021-22 के बजट को देश की वर्तमान आर्थिक चुनौतियों का सामना करने में सक्षम और शानदार बजट बताया है। हिंदुजा के मुताबिक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बहुत ही बेहतरीन बजट पेश किया है।
विज्ञापन
यह बजट सबके लिए है और देश को एक नई दिशा देने वाला है। उन्होंने एक बयान में कहा कि इस बजट के लिए वित्तमंत्री जी को मैं बधाई देता हूं। हिंदुजा ग्रुप के को चैयरमैन जीपी हिंदुजा ने बजट के बाद अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एक बयान में यह बात कही।
विज्ञापन
जीपी हिंदुजा ने कहा कि इस बार का बजट पिछली बार की तुलना में ज्यादा व्यवहारिक है। जो न सिर्फ बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा बल्कि इंफ्रास्ट्रक्चर उद्योग को भी मजबूती देगा। इससे रोजगार बढ़ेगा और पूरी दुनिया में भारत एक बड़ी ताकत के तौर पर भी उभरेगा। स्वास्थ्य सेवाओं के साथ साथ सामाजिक कल्याण योजनाओं में जारी किए गए बजट देश को नई दिशा देगा।
विज्ञापन
बीमा क्षेत्र में एफडीआई बढ़ाने के सरकार के फैसले, सरकारी संपत्ति के विमुद्रीकरण से वैश्विक निवेशकों को बढ़ावा मिलेगा। इससे ईज ऑफ डूइंग बिजनेस इंडेक्स में भारत की बहुत बड़ी छलांग लगेगी। जो हमारे देश की बढ़त में बहुत बड़ा योगदान होगा। अनिवासी भारतीयों के माध्यम से निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए बहुत कुछ किया जा सकता है।विकास वित्त संस्थान स्थापित करने का निर्णय बहुत बेहतरीन है।