{"_id":"6366ae05128ee347c335b235","slug":"journalist-held-for-killing-his-girlfriend-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: प्रेमिका की हत्या के आरोप में पत्रकार गिरफ्तार, आरोपी ने महिला का घर से कर लिया था अपहरण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: प्रेमिका की हत्या के आरोप में पत्रकार गिरफ्तार, आरोपी ने महिला का घर से कर लिया था अपहरण
Sun, 06 Nov 2022 12:10 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:10 AM IST
सार
पुलिस को जांच से पता चला कि आरोपी पुणे जिले के भोर तालुका के पास महिला की हत्या की और उसके शव को ठिकाने लगा दिया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में पुणे शहर के भोसरी इलाके के एक 30 वर्षीय पत्रकार को अपनी 28 वर्षीय प्रेमिका की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी मृतक महिला के साथ पिंपरी चिंचवड़ टाउनशिप में एक वेब पोर्टल में काम करता था। आरोपी ने अगस्त में महिला की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने महिला का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया था।
विज्ञापन
पुलिस को जांच से पता चला कि आरोपी पुणे जिले के भोर तालुका के पास महिला की हत्या की और उसके शव को ठिकाने लगा दिया था। पुलिस के मुताबिक मृतका आरोपी के नाम पर अपने पिता से फ्लैट और जेवर की मांग कर रही थी, जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतका ने कथित तौर पर उसके खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज करने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि घटना के दिन तीन अगस्त को आरोपी ने उसे उसके घर से अपहरण कर लिया और भोर ले गया, जहां उसने उसे मार डाला। सबूत छिपाने के लिए, उसने उसके शव को भोर में एक नदी के पास फेंक दिया। वहीं आगे की जांच की जा रही है।