फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Joint operations, integration in areas like electronic warfare discussed in key defence meeting

Defence: तीनों सेनाओं, DRDO और रक्षा उद्योग के अधिकारियों की बैठक, संयुक्त अभियानों और नई तकनीकों पर हुई चर्चा

Thu, 14 Nov 2024 07:55 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 14 Nov 2024 07:55 PM IST
सार

Defence: रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि तीनों सेनाओं, डीआरडीओ और रक्षा उद्योग से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई है, जिसमें संयुक्त अभियानों, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध, सिग्नेचर प्रबंधन, स्पेक्ट्रम प्रबंधन, मानव संसाधान प्रबंधन और उभरती हुई तकनीकों जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

विज्ञापन
Joint operations, integration in areas like electronic warfare discussed in key defence meeting
रक्षा मंत्रालय - फोटो : Defence Ministry

विस्तार

तीनों सेनाओं, डीआरडीओ और रक्षा उद्योग से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में संयुक्त अभियानों, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध, सिग्नेचर प्रबंधन, स्पेक्ट्रम प्रबंधन, मानव संसाधान प्रबंधन और उभरती हुई तकनीकों जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। संयुक्त इलेक्ट्रटमैग्नेटिक बोर्ड (जेईबीएम) की वार्षिक बैठक की अध्यक्षता  एकीकृत रक्षा स्टाफ (अभियान) के उप प्रमुख एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा ने की। रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


ई-तरंग प्रणाली का हुआ शुभारंभ
बैठक में एआई-समर्थित ई-तरंग प्रणाली का भी शुभारंभ किया गया, जो रक्षा क्षेत्र की प्रभावी योजनाओं और प्रबंधन में मदद करेगी। यह प्रणाली उच्च आवृत्ति बैंड में नई तकनीकों के विकास को समर्थन देगा और युद्धकाल व शांति काल में रक्षा उपकरणों के संचालन को बिना किसी परेशानी के सुनिश्चित करने में मदद करेगा। इस सॉफ्टवेयर को भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग और भू-सूचना संस्थान (बीआईएसएजी-एन) के सहयोग से विकसित किया गया है। 
विज्ञापन


टेक्निकल न्यूज लेटर जारी किया गया
इसके अलावा, इस बैठक में टेक्निकल न्यूज लेटर-2024 (टीएनएल) भी जारी किया गया, जो भविष्य की उन तकनीकों पर जोर देता है, जो आधुनिक युद्ध की धारा को बदलने की क्षमता रखती हैं। इस दस्तावेज के तैयार करने में तीनों सेनाओं ने अपना पेशेवर योगदान दिया है। बैठक मुख्य उद्देश्य तीनों सेनाओं के बीच संयुक्त इलेक्ट्रॉनिक युद्ध अभियान में तालेमल बनाना और स्पेक्ट्रम युद्ध में क्षमताओं को बढ़ाने के लिए एक रोडमैप तैयार करना था। इस दौरान भविष्य के लिए तकनीकी विकास और प्रशिक्षण की प्राथमिकताएं भी तय की गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एयर मार्शल मिश्रा ने बैठक को संबोधित किया और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध उपकरणों को प्रभावी तरीके से इस्तेमाल करने के लिए तीनों सेनाओं की एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने सितंबर में हुए संयुक्त इलेक्ट्रॉनिक युद्ध अभ्यास की सफलता की भी सराहना की। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed