फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Joint military exercises started in the Indo-Bangla forces

भारत-बांग्लादेश की सेनाओं के बीच शुरू हुआ संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सम्प्रीति’

Mon, 04 Mar 2019 04:22 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Mon, 04 Mar 2019 04:22 AM IST
विज्ञापन
Joint military exercises started in the Indo-Bangla forces

भारत और बांग्लादेश की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास सम्प्रीति की रविवार को शुरुआत हुई। संयुक्त अभ्यास का आठवां संस्करण बांग्लादेश के टैंगैल में 15 मार्च तक चलेगा। इसका मकसद दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपसी सहयोग, मिलामिलाप और सौहार्र्द बढ़ाना है। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत और बांग्लादेश की सेनाओं के समान संख्या में जवान दो हफ्ते तक चलने वाले इस अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं। 

विज्ञापन


इसका लक्ष्य आतंकवाद, उग्रवाद से निपटने की सामरिक और तकनीकी कौशल को परखना और संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में तैनाती के दौरान आपदा प्रबंधन के दौरान सामान्य प्रशासन की मदद की तैयारियों को जांचना है। शुभारंभ समारोह के दौरान दोनों देशों की सेनाएं एक साथ शामिल हुईं और दोनों देशों के राष्ट्र ध्वज को सलामी दी। 
विज्ञापन


साथ ही जन मन गण और ओमार सोनार बांग्ला गाया गया। संयुक्त अभ्यास में बांग्लादेश की ओर से 36 ईस्ट बंगाल बटालियन जबकि भारत की ओर से राजपूताना राइफल्स की 9वीं बटालियन हिस्सा ले रही है। संयुक्त अभ्यास की शुरूआत 2009 में हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed