{"_id":"605d0f5b8ebc3e8d04729449","slug":"joint-committee-on-private-data-protection-bill-will-have-to-submit-the-report-till-the-monsoon-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी डाटा संरक्षण बिल पर संयुक्त समिति को मानसून सत्र तक देनी होगी रिपोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
निजी डाटा संरक्षण बिल पर संयुक्त समिति को मानसून सत्र तक देनी होगी रिपोर्ट
Fri, 26 Mar 2021 04:01 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 26 Mar 2021 04:01 AM IST
सार
- मीनाक्षी लेखी ने समिति को विस्तार देने का प्रस्ताव बृहस्पतिवार को लोकसभा में पेश किया
- लोकसभा ने दिसंबर 2019 में समिति का गठन कर जांच सौंपी थी।
विज्ञापन
संसद की संयुक्त समिति
- फोटो : social media
विस्तार
निजी डाटा संरक्षण बिल की जांच कर रही संसद की संयुक्त समिति को अब अपनी रिपोर्ट दाखिल करने के लिए मानसून सत्र तक का वक्त मिल गया है। लोकसभा ने दिसंबर 2019 में समिति का गठन कर जांच सौंपी थी।
विज्ञापन
भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने समिति को विस्तार देने का प्रस्ताव बृहस्पतिवार को लोकसभा में पेश किया। लेखी ने सदन को बताया कि 30 सदस्यीय समिति में दो पद खाली हैं। उन्होंने समिति को अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपने के लिए थोड़ा वक्त देने की मांग की। इस पर सदन ने ध्वनिमत से प्रस्ताव को पारित किया। समिति को मानसून सत्र के पहले हफ्ते तक रिपोर्ट सौंपने को कहा है।
विज्ञापन