फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jodhpur Jail official said No mobile phones or selfies are allowed inside jail

सलमान को मिल रही सुविधाओं के बाद उठे विवाद पर जेल प्रशासन ने कहा- जेल का खाना दिया

Sat, 07 Apr 2018 12:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Updated Sat, 07 Apr 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
Jodhpur Jail official said No mobile phones or selfies are allowed inside jail
सलमान खान को जेल के अंदर पहले दिन से मिल रहे वीवीआईपी ट्रीटमेंट को लेकर खबरे सामने आ रही हैं। इस मामले पर जेल प्रशासन ने बयान देकर इस तरह की खबरों को सिरे से खारिज किया है। जेल प्रशासन ने कहा- जेल के अंदर कोई मोबाइल फोन ले जाने या सेल्फी लेने की इजाजत नहीं है। बाहर का कोई खाना अंदर नहीं आ रहा है। जेल प्रशासन उन्हें जेल में बना खाना परोस रहे हैं।
विज्ञापन


कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि सलमान को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के बदले जेल प्रशासन अपने परिजनों से उनकी मुलाकात करवा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सलमान ने कैद के दूसरे दिन भी न तो कैदियों की ड्रेस पहनी और न ही जेल का खाना खाया। इसके साथ ही सलमान जेल में भी वर्कआउट करना जारी रख रहे हैं। इतना ही नहीं उनसे मिलने आई दोनों बहनें अलवीरा, अर्पिता और बॉडीगार्ड शेरा ने भी जेलकर्मियों से बातचीत की। जेल परिसर में उन्होंने कर्मचारियों के साथ काफी सेल्फी ली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- काला हिरण: सलमान खान ने जेल में खाई दाल-रोटी, बहनों ने की जेल में मुलाकात
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर सामने आने के बाद जेल अधीक्षक ने अफसरों को फटकार लगाई थी। इसकी वजह गुरुवार को एक फोटो का सोशल मीडिया पर वायरल होना था। इस फोटो में सलमान एक कुर्सी पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं और उनके सामने दो अधिकारी बैठे हुए दिख रहे थे। यह इलाका मोबाइल प्रतिबंधित है। चूंकि सलमान एक सेलिब्रिटी हैं इसलिए उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए जेल के नियमों को ताक पर रखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार डीजी जेल ने इस मामले पर अधिकारियों को खूब फटकार लगाई थी। गुरुवार को सामने आई फोटो अब सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed