{"_id":"5a861a274f1c1bd34b8b8ece","slug":"jnu-students-created-hostage-to-two-officials-of-the-university-against-attendance-rule","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिवार्य हाजिरी को लेकर JNU में बवाल, छात्रों ने दो अधिकारियों को बंधक बनाया ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अनिवार्य हाजिरी को लेकर JNU में बवाल, छात्रों ने दो अधिकारियों को बंधक बनाया
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Fri, 16 Feb 2018 08:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ ने हाईकोर्ट की रोक के बावजूद अनिवार्य हाजिरी का विरोध करते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन के दो अधिकारियों को बंधक बना लिया। कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार ने इसकी पुष्टि की है। दवा और खाना नहीं मिलने पर दोनों की तबीयत बिगड़ गई है।
विज्ञापन
लंच, डिनर और दवा न मिलने से दोनों अधिकारियों की तबीयत बिगड़ी
प्रो. चिंतामणि महापात्र जब दोपहर को कक्षा में जाने के लिए निकले तो छात्रों ने उन्हें दौड़ाकर कुलपति कार्यालय के अंदर बंद कर दिया। प्रबंधन ने छात्रों को लिखित संदेश भी भेजा कि अधिकारियों के पास उनकी दवा नहीं है। वहीं, लंच व डिनर के साथ दवा न मिलने के चलते उनकी तबीयत खराब हो गई है।
विज्ञापन
अनिवार्य हाजिरी का विरोध जता रहे हैं छात्र
जेएनयू कैंपस में बृहस्पतिवार को दिन से देर रात तक हंगामा चलता रहा। वामपंथी संगठनों से जुड़े छात्र और शिक्षकों ने अनिवार्य हाजिरी के विरोध में विश्वविद्यालय बंद की कॉल दी थी। छात्रों ने वीडियो वायरल करते हुए पुलिस पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया।
विज्ञापन
सड़क पर परीक्षा देकर जताया विरोध
जेएनयू में इन दिनों कुछ परीक्षाएं चल रही हैं। अनिवार्य उपस्थिति के विरोध स्वरूप छात्र कक्षाओं से बाहर परीक्षा दे रहे हैं। इस दौरान चाइनीज भाषा केंद्र के विद्यार्थियों ने जमीन पर बैठकर परीक्षा दी। इस दौरान शिक्षकों ने भी उनका साथ दिया।
जेएनयू के रजिस्ट्रार, प्रमोद कुमार ने बताया कि छात्रों के आरोप व वायरल वीडियो में पुलिस की कहानी बिल्कुल गलत है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने पुलिस को नहीं बुलाया था। सैकड़ों की तादाद में छात्र कुलपति कार्यालय में आते हैं तो ऐसे उनकी बात सुनना मुश्किल है। छात्रसंघ का प्रतिनिधिमंडल अपनी मांग लेकर आएं तो उससे बात करेंगे।
पुलिसकर्मी सीसीटीवी देखने पहुंचा था
वसंत कुंज पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रबंधन ने पुलिस नहीं बुलायी थी और न ही हम वहां गए थे। छात्रों ने जिस पुलिस कर्मी की फोटो को वायरल किया है, असल में वह वसंत विहार थाने में तैनात है और जेएनयू से बाहर कसी घटना की जांच के सिलसिले में जेएनयू गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करने गया था।